{"_id":"57ff8a2b4f1c1b6752290c29","slug":"the-workers-blocked-highways-protesting","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजदूरों ने किया हाईवे जाम, नारेबाजी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजदूरों ने किया हाईवे जाम, नारेबाजी
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Thu, 13 Oct 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
सपा मजदूर सभा के नेतृत्व में मजदूरों ने हाईवे जाम किया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा मजदूर सभा के आह्वान नपर गुरुवार को सैकड़ों मजदूरों ने हक के लिए आवाज बुलंद की। गांधी पार्क में सभा कर सुभाष तिराहे तक रैली निकाल कर हाईवे पर जाम लगाया गया। इस दौरान मजदूरों ने जमकर नारेबाजी की।
सपा मजदूर सभा के जिलाध्यक्ष कुंवर विवेक जैन के आह्वान पर गांधी पार्क में दोपहर तीन बजे सैकड़ों मजदूर एकत्रित हुए। यहां श्रमिकों ने सेवायोजकों द्वारा आठ घंटे से अधिक जबरन कार्य कराने, अधिक कार्य का भुगतान न देने, साप्ताहिक अवकाश न देने सहित अन्य समस्याएं गिनाईं। जिलाध्यक्ष विवेक जैन ने कहा कि फीरोजाबाद पूरे देश में कांच की चूड़ियाें के लिए प्रसिद्ध है लेकिन कारखाने मजदूरों का शोषण कर रहे हैं। सरकार की योजनाओं का लाभ नहीं दिया जा रहा है। भाजपा मानसिकता के उद्योगपति और अधिकारी सरकार को बदनाम कर रहे हैं। उन्होंने मजदूरों से कहा कि अब तुम लोग मजदूर नहीं सैनिक हो। हक की लड़ाई नहीं जीतने तक आंदोलन किया जाएगा। एक घंटे की सभा के बाद सभी मजदूर एकत्रित होकर जुलूस के रूप में सुभाष तिराहे पर पहुंचे। यहां हाईवे पर जाम लगाया गया। जाम की सूचना पर एसओ उत्तर शशिकांत शर्मा पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने मजदूर सभा के जिलाध्यक्ष विवेक जैन से बात की और मांग पत्र जिलाधिकारी तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। उन्होंने मजदूर नेताओं को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। इस दौरान पर विष्णु सविता, रमेश जैन, बबलू दिवाकर, मनोज कुमार, सुदीप यादव, ओमप्रकाश, बंटू, महाराज सिंह वर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
यह उठाईं मांगे
- कारखानों में आठ घंटे से अधिक काम न लिया जाए
- ठेकेदारी प्रथा खत्म हो
- साप्ताहिक अवकाश का दिन रविवार को बदला जाए
- मजदूरों को दीवाली का बोनस दिया जाए