फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The work of uploading information on the portal for UP Board examination is completed.

Firozabad News: यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए पोर्टल पर सूचनाएं अपलोड करने का काम हुआ पूरा

Sun, 16 Nov 2025 05:44 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 16 Nov 2025 05:44 PM IST
विज्ञापन
The work of uploading information on the portal for UP Board examination is completed.
- 280 स्कूलों ने अपलोड नहीं किया डाटा, 70,845 छात्र-छात्राएं देंगे परीक्षा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। यूपी बोर्ड परीक्षाओं के लिए केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया के लिए 10 नवंबर तक विद्यालयों की सूचनाएं अपलोड करने की अंतिम तिथि समाप्त हो चुकी है। इसके बाद 280 विद्यालय अपना डाटा अपलोड करने में चूक गए हैं। विद्यालयों के सत्यापन के लिए जिले में आठ टीमें बनाई गई हैं। परीक्षा के लिए टीमों ने विद्यालयों में सत्यापन करना शुरू कर दिया है।
इस सत्र में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के 70,845 परीक्षार्थी शामिल होंगे। बालकों के परीक्षा केंद्र की अधिकतम दूरी 12 किमी रखी गई है। विषम परिस्थिति में इसकी दूरी 15 किमी तक बढ़ाई जा सकती है। बालिकाओं और दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए स्वकेंद्र की सुविधा उपलब्ध नहीं होने पर अधिकतम सात किमी दूरी तक परीक्षा केंद्र बनाया जाएगा। यह व्यवस्था संस्थागत और व्यक्तिगत दोनों तरह के परीक्षार्थियों पर लागू होगी।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक धीरेंद्र यादव ने बताया कि विद्यालयों को सूचनाएं पोर्टल पर अपलोड करने के लिए 10 नवंबर तक का समय था। इसके बाद 30 दिसंबर तक परीक्षा केंद्र निर्धारण ऑनलाइन प्रक्रिया चलेगी। तहसील स्तरीय समिति 27 नवंबर तक सत्यापित विवरणों को प्रमाणित करके 28 नवंबर तक परिषद की वेबसाइट पर पूर्ण विवरण वाले विद्यालयों की सूची अपलोड करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय 4 दिसंबर तक आवश्यक विवरण और प्रस्ताव परिषद को भेजेंगे। 17 दिसंबर तक अस्थायी परीक्षा केंद्रों की सूची परिषद की वेबसाइट पर अपलोड होगी। 22 दिसंबर तक आपत्तियों के निस्तारण के बाद संशोधित परीक्षा केंद्र सूची परिषद के पोर्टल पर उपलब्ध कराई जाएगी और 30 दिसंबर तक परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी होगी।

10-12 पंजीकरण में छात्र
कक्षा - 10
बालक 20031
बालिका 16589
ट्रांसजेंडर 02
कुल टोटल 36622
कक्षा - 12
बालक 18924
बालिका 15299
ट्रांसजेंडर 0
कुल टोटल 34223
दोनों कक्षाओ में कुल संख्या: 70845
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed