{"_id":"659c3ae4b54a3675bd05b791","slug":"the-women-of-nagla-pachiya-created-ruckus-in-jalkal-firozabad-news-c-169-1-sagr1021-14864-2024-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: नगला पचिया की महिलाओं ने जलकल में किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: नगला पचिया की महिलाओं ने जलकल में किया हंगामा
Mon, 08 Jan 2024 11:41 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Mon, 08 Jan 2024 11:41 PM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। नगला पचिया से दो दर्जन से अधिक महिलाएं एकत्रित होकर सोमवार दोपहर करीब पौने एक बजे जलकल विभाग जा पहुंची। यहां पानी की टंकी रखवाने की मांग को लेकर वह काफी देर तक हंगामा करती रहीं।
नगला पचिया क्षेत्र में पूर्व पार्षद के कार्यकाल एक सबमर्सिबल स्थापित कराया गया था। उसका स्टार्टर भी एक घर में अंदर लगा था, जिससे लोगों को पानी भरने में परेशानी होती थी। क्षेत्रीय लोगों की शिकायत पर कुछ दिन पूर्व ही जलकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर स्टार्टर का बाहर लगवा दिया था। इसको लेकर कुछ लोग विरोध कर रहे थे। दो दिन पूर्व कुछ महिलाओं ने हंगामा करते हुए पानी की टंकी भी तोड़ दी। नई टंकी रखवाने के लिए महिलाएं एकजुट होकर दोपहर में जलकल विभाग पहुंची। जीएम जलकल रामबाबू राजपूत ने विभागीय अधिकारियों को स्थलीय निरीक्षण कर समस्या का निदान कराने के निर्देश दिए। मौके पर सुशीला, मायादेवी, कुसुमा, शकुंतला देवी, मोनी, विमला, राजकुमार,कमलेश, वीनेश, पुष्पा, जयदेवी, मिथलेश आदि उपस्थित रहीं।