फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The woman was strangled to death after being betrayed in love

Firozabad News: प्रेम में धोखा मिलने पर गला दबाकर की थी महिला की हत्या

Tue, 26 Aug 2025 11:31 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 26 Aug 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
The woman was strangled to death after being betrayed in love
फरिहा थाने पर हंगामे के दौरान हाथों में ईट लेकर आरोपी को ले जाने से रोकते ग्रामीण। संवाद
फरिहा (फिरोजाबाद)। थाना फरिहा पुलिस ने भले ही दो दिन पहले महिला की साड़ी से गला घोंटकर हत्या करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन ग्रामीण फरिहा पुलिस की इस कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हैं। मंंगलवार को हत्या के आरोपी को न्यायालय ले जाते समय ग्रामीणों ने थाना घेरकर जमकर हंगामा किया। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। ग्रामीणों का आरोप था कि आरोपी अकेले महिला की हत्या नहीं कर सकता। इसमें अन्य लोगोंं की भी संलिप्तता है। पुलिस इस बात से साफ इन्कार कर रही है।
विज्ञापन

गांव लखी जंगल निवासी रामलली (40) शनिवार को गांव के कुछ लोगों के साथ बकरी चराने के लिए गई थी। देर शाम तक बकरी तो वापस आ गईं, लेकिन महिला को कोई सुराग नहीं लगा। परिजन ने उसकी तलाश की लेकिन कोई पता नहीं चल सका था। रविवार को उसका शव गांव से 500 मीटर की दूरी पर स्थित बाजरे के खेत में पड़ा मिला था। उसकी साड़ी से गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने मंगलवार को नामजद आरोपी संतोष को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि मृतका रामलली से उसके संबंध थे, लेकिन महिला उसे धोखा देकर किसी और से बात करने लगी थी। जिसका आरोपी ने कई बार विरोध किया था। शनिवार को बकरी चराने जाते समय उसने पहले तो महिला से काफी झगड़ा किया। जब महिला ने उसकी बात नहीं तो उसने उसी की साड़ी से गलाकर दबाकर हत्या कर दी और शव को खेत में फेंक दिया। यह जानकारी थानाध्यक्ष द्वारा दी गई है।
विज्ञापन



पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट ग्रामीणों ने की नारेबाजी
महिला के हत्या के आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद भी ग्रामीण कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हैं। मंगलवार को पुलिस आरोपी को कोर्ट ले जा रही थी। तभी ग्रामीणों ने पुलिस का रास्ता रोक लिया। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस ने गाड़ी आगे बढ़ाने का प्रयास किया, लेकिन गुस्साए लोग गाड़ी के आगे आ गए। ग्रामीणों का आरोप था कि महिला की हत्या में अन्य लोग भी शामिल हैं। जिन्हें फरिहा पुलिस बचाने का प्रयास कर रही है। काफी देर तक हंगामा चलता रहा। पुलिस के समझाने पर भी परिजन मानने को तैयार नहीं थे। इसके बाद आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष संजय मलिक के नेतृत्व में अरूण प्रकाश, प्रेमचंद्र, जेपी जाटव, माधव प्रसाद, रोविन, मुरारी सिंह पहुंच गए। प्रतिनिधि मंडल ने थाने पुलिस से मांग की मामले की ठीक ढंग से जांच की जाए। अगर अन्य लोग इसमें शामिल हैं तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed