{"_id":"628e73d4072f98016603218b","slug":"the-woman-living-in-the-maternal-house-hanged-herself-to-death-firozabad-news-agr534644333","type":"story","status":"publish","title_hn":"मायके में रह रही महिला ने फंदे पर लटक कर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मायके में रह रही महिला ने फंदे पर लटक कर दी जान
विज्ञापन
फिरोजाबाद। मायके में रह रही महिला ने फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली। बुधवार सुबह परिजन ने शव को फंदे पर लटका देखा। मृतका के ताऊ से ससुरालीजनों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है।
लाइनपार थाना क्षेत्र के गांव गुंदाऊ ठार कठेनर निवासी भूरी देवी (22) का विवाह दो साल पूर्व राजस्थान के जिला धौलपुर के गांव जैतपुर निवासी बबलू के साथ हुआ था। मृतका के ताऊ राम भरोसी ने बताया कि शादी के बाद से ही बबलू पत्नी का उत्पीड़न करता था। पांच दिन पहले बबलू ने पत्नी को पीटा और बसईमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत सोफीपुर दरगाह के समीप छोड़ गया था।
घर पर पहुंची भूरी देवी ने घटना के बारे में अवगत कराया। मंगलवार रात भूरी देवी ने कमरे में चुनरी से पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बुधवार सुबह उसका शव फंदे पर लटका देख परिजन में चीख पुकार मच गई। आसपास के लोग एकत्रित हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। थानाध्यक्ष लाइनपाएर आजादपाल सिंह ने बताया कि महिला ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या की है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।