{"_id":"61818830582c1b46c04c9c77","slug":"the-woman-committed-indecency-with-the-team-that-went-to-vaccination-firozabad-news-agr51357897","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैक्सीनेशन करने गई टीम के साथ महिला ने की अभद्रता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैक्सीनेशन करने गई टीम के साथ महिला ने की अभद्रता
विज्ञापन
शिकोहाबाद- कोतवाली परिसर में महिला द्वारा अभद्रता करने के बाद तहरीर लिखती हुईं स्वास्थ्य विभाग ?
- फोटो : FIROZABAD
शिकोहाबाद। नगर की कांशीराम कॉलोनी में मंगलवार को वैक्सीनेशन करने पहुंची टीम के साथ एक महिला ने अभद्रता कर दी। हंगामा होता देखकर मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। मामले में थाने में तहरीर दी गई है।
नगर की कांशीराम कॉलोनी में स्वास्थ्य विभाग की टीम एएनएम संयोगिता धाकरे के साथ वैक्सीनेशन कराने गई थी। उनके साथ मेडिकल कॉलेज की दो छात्राएं भी थीं। कॉलोनी में टीकाकरण किया जा रहा था। दोपहर तकरीबन 12.30 बजे तक लगभग 60 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी थी।
आरोप है कि तभी मोहल्ले की चांद तारा नामक महिला पहुंची और उसने स्टाफ से अभद्रता करते हुए वैक्सीन लगाने के लिए कहा। एएनएम का आरोप है कि महिला ने उनका मुंह हाथ से पकड़ लिया और जोर देकर दबा दिया। इसके साथ ही एक छात्रा को नाले में फेंकने की धमकी दी। महिला द्वारा स्टाफ से अभद्रता करने पर मौके पर हंगामा खड़ा हो गया और लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई।
विज्ञापन
सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और टीम से अभद्रता करने वाली महिला को हिरासत में लेकर थाने ले आई। इधर, टीम ने थाने में अपने साथ की गई अभद्रता की तहरीर दी। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक उदयवीर सिंह का कहना है कि आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया है। तहरीर के आधार पर कार्यवाई की जाएगी।