फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The wheel of development will spin in the city, it will cost 50 crores

शहर में घूमेगा विकास का पहिय, खर्च होंगे 50 करोड़

Sat, 09 Oct 2021 11:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
The wheel of development will spin in the city, it will cost 50 crores
फिरोजाबाद। शहर के विकास के लिए नगर निगम करीब 50 करोड़ रुपये खर्च करेगा। 23 करोड़ रुपये सड़कों के निर्माण व शहर की गलियों को रोशन करने पर खर्च होंगे। शेष धनराशि पेयजल व्यवस्था, कूड़ा निस्तारण, जेड़ाझाल पुर्नगठन व हैंडओवर के लिए नगर निगम के अफसरों द्वारा खर्च की जाएगी। जिसके लिए खाका तैयार कर लिया गया है। विकास कार्यों को गति देने के लिए शुक्रवार को रात तक बैठक का आयोजन लोकनिर्माण विभाग के निरीक्षण भवन दबरई पर किया गया। बैठक में कई विकास कार्यों को हरी झंडी दी गई।
विज्ञापन

50 करोड़ से शहर में कराए जाने वाले विकास कार्यों के बारे में जानकारी देते हुए मेयर नूतन राठौर ने बताया कि नौ करोड़ रुपये नगरीय क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था पर किए जाएंगे। चार नलकूप, तीन ओवर हैड टैंक की मरम्मत का कार्य के साथ ही 23 स्थानों पर पाइप लाइन डलवाने का कार्य किया जाएगा। सॉलिडवेस्ट मैनेजमेंट के अंतर्गत करीब सात करोड़ रुपये खर्च होंगे। जिसमें दस ट्रैक्टर ट्राली, दो लोडर व एक गरुण वाहन की खरीद की जाएगी।
विज्ञापन

शहर की प्रकाश व्यवस्था पर करीब 60 लाख रुपये खर्च किया जाएगा। सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के अंतर्गत 6.60 करोड़ रुपये कुतुकपुर चनौरा स्थित ठोस अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र पर पर खर्च होगा। इसके साथ ही 23 करोड़ रुपये से शहर की करीब 180 सड़क, गलियों व नाला निर्माण पर खर्च किया जाएगा। इसके साथ ही 23 स्थानों पर 2.5 करोड़ रुपये से पाइप लाइन विस्तार किया जाएगा। यह पाइपलाइन विस्तार बढ़ी आबादी पर होगा। जिससे लोगों को जलभराव और गंदगी से निजात मिल सके। वहीं अटल पार्क के सौंदर्यीकरण पर नगर निगम पर खासा फोकस है। अटल पार्क की सड़क एल शेप में होगी। पूरी सड़क का डामरीकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेयर नूतन राठौर ने बताया कि शहर को जेड़ाझाल परियोजना के अंतर्गत जल निगम द्वारा पानी की सप्लाई दी जाती है। जिसको और बेहतर बनाने और योजना के रखरखाव के लिए नगर निगम जल निगम को करीब पांच करोड़ रुपये की धनराशि देगा।
प्रकाश व्यवस्था में सुधार करते हुए 23 स्थानों पर सेमी हाईमास्ट लाइटें लगवाने का कार्य नगर निगम द्वारा किया जाएगा। आसफाबाद चौराहा से ज्ञानेश्वरी स्कूल तक विद्युत पोल एवं स्ट्रीट लाइट स्थापना का कार्य कराया जाएगा। लाइटें नगला पचिया, छारबाग, महताबनगर, दतौजीकलां, संतनगर, नगला पान सहाय के साथ अन्य स्थान शामिल है।

इन क्षेत्रों की बनेगी सड़कें और गलियां
विजयनगर, बौद्घनगर, नगला मिर्जा बड़ा, भीमनगर, पुरुषोत्तम नगर, सरजीवन नगर, आजादनगर, टापाकलां, लोहिया नगर, अमृत नगर, संतनगर, ओमनगर, नीबू वाला बाग, ममतानगर, दुर्गेश नगर, मुश्ताक मंजिल, लेबर कॉलोनी, हनुमानगंज, हबीबगंज, बाजे वाली गली, अब्बासनगर, अट्टावाला मोहल्ला, धोबी वाली पुलिया के साथ अन्य मोहल्ले शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed