फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   "The village's' enthusiasm aroused by BJP members to visit

‘चलो गांव की ओर’ यात्रा में भाजपाइयों ने जगाया जोश

Sun, 31 Jan 2016 11:24 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Sun, 31 Jan 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
"The village's' enthusiasm aroused by BJP members to visit
भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश सरकार के जन विरोधी कृत्यों के विरोध में चलो गांव की ओर जनजागरण यात्रा निकाली गई। भाजपाइयों ने पूरे जोश के साथ दर्जनों गांवों का भ्रमण किया और जनसभा में प्रदेश सरकार पर हमला बोला।
विज्ञापन

महाराजा गुहराज निषाद छारबाग तिराहे स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर यात्रा का रविवार सुबह 11 बजे शुभारंभ किया गया। इसके बाद यात्रा सोफीपुर, तोतलपुर, नगला चूरा, खंजापुर, बासठ, फूलवाड़ी होते हुए तिवारी गढ़ी पुलिया पर सभा के रूप में परिवर्तित हुई। भाजपा जिलाध्यक्ष बीएल वर्मा ने कहा कि देश की आजादी के बाद कभी किसी राजनीतिक दल ने किसी अति पिछडे़ शोषित व्यक्ति को पार्टी का चेहरा नहीं बनाया है। भाजपा ने समय-समय पर हमारा सम्मान बढ़ाया है। गोरख प्रसाद निषाद, बाबूजी रघुवरदयाल वर्मा को प्रदेश में मंत्री मंडल में स्थान दिया, जो समाज के लिए मिसाल बना। जिलाध्यक्ष न ेकहा कि सपा पार्टी जन विरोधी सरकार चला रही है। पूर्व जिलाध्यक्ष अरविंद पचौरी ने केंद्र की मोदी सरकार की जनहितकारी योजनाओं की जानकारी दी।  पूर्व विधायक रामकिशन ददाजू ने कहा कि भाजपा में ही हर समाज का समावेश होता है। अन्य दल केवल अपने परिवार अपने रिश्तेदार तक ही सीमित रहते हैं। सभा में लक्ष्मीनारायण यादव, महेश राजपूत, पवन दीक्षित,  डॉ. सत्यपाल राजपूत, डॉ. चंद्रसेन जादौन, शेर सिंह, उदय, राजीव गुप्ता, लखपति सिंह बघेल, आरडी चौहान, रतन पाल सिंह, जयजीव, अविनाश सिंह, डीपी  यादव, डॉ. शोभित सिंह, वृंदावन गुप्ता, बालकिशन गुप्ता, केके शमा, महावीर बघेल, राजेश चौहान, रवि राजौरिया, जगदीश यादव, विकास राजपूत, पूरन सिंह, विनोद कठेरिया आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed