फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The victims will get a compensation of Rs 1.20 lakh to settle down.

Firozabad News: आशियाने बसाने के लिए पीड़ितों को मिलेगा 1.20 लाख का मुआवजा

Sat, 21 Sep 2024 02:55 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 21 Sep 2024 02:55 AM IST
विज्ञापन
The victims will get a compensation of Rs 1.20 lakh to settle down.
शिकोहाबाद। नौशहरा धमाके में जमींदोज हो चुके मकानों को दोबारा बसाने के लिए 1.20 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। जबकि क्षतिग्रस्त हुए मकानों की मरम्मत के लिए प्रशासन 6500 रुपयों की मुआवजा बतौर मदद करेगा। नुकसान के आकलन के लिए राजस्व विभाग की टीम ने आवेदन लिए हैं। 100 से अधिक ग्रामीणों ने मुआवजे के लिए राजस्व विभाग की टीम को आवेदन सौंपे हैं। जिनकी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन


पटाखा गोदाम में हुए धमाके में कईयों के मकान जमींदोज हो गए। वहीं कई लोगों के मकान क्षतिग्रस्त हो गए। ऐसे में लोगों के सामने सबसे बड़ा सवाल सिर्फ आशियानों को पुनः बसाने का है। इसके लिए प्रशासन ने शासनादेश के मुताबिक नुकसान का आंकलन करना शुरू कर दिया है। तहसील प्रशासन ने हादसे में पीड़ित लोगों से आवेदन भी मांगे हैं। राजस्व विभाग की टीम को अब तक 100 से अधिक ग्रामीणों ने आवेदन सौंप दिए हैं। जिनकी जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट तैयार कर मुआवजे के लिए शासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन






शासनादेश के मुताबिक जिन लोगों के मकान जमींदोज हो चुके हैं, उनको 1.20 लाख रुपये तथा क्षतिग्रस्त मकानों की मरम्मत के लिए 6500 रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। ऐसे में यदि तीन भाई हैं और तीनों के अलग-अलग मकान जमींदोज हुए हैं, तो तीनों को 1.20-1.20 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




विकल्प, एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed