फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The unprecedented closure traders

व्यापारियों का अभूतपूर्व बंद

Sun, 23 Aug 2015 10:49 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Sun, 23 Aug 2015 10:49 PM IST
विज्ञापन
The unprecedented closure traders
फीरोजाबाद। रविवार को स्वकर का दंश, विद्युत विभाग की चेकिंग के नाम पर अभद्रता व उत्पीड़न, अतिक्रमण हटाओ अभियान के प्रति सुहागनगरी के व्यापारियों ने आवाज बुलंद की। महीनों से प्रशासन की ‘दबंगई’ झेल रहे व्यापारियों और समाजसेवियों का धैर्य जवाब दे गया। प्रतिष्ठानों को बंद रखकर आक्रोश व्यक्त किया तो वहीं खुले मंच पर लोगों ने अधिकारियों को कोसा। अभूतपूर्व बंद के दौरान चाय, पान के खोखे तक नहीं खुले। व्यापारी नेताओं ने कई स्थानों पर सभाएं कीं। रसूलपुर पुलिस ने आसफाबाद क्षेत्र के दुकानदारों पर लाठियां बरसाईं लेकिन जब नगर विधायक मनीष असीजा व सीओ पहुंचे तो दरोगा ने बैकफुट पर आकर दुकानदारों से माफी मांग ली।
विज्ञापन


व्यापार पर बढ़ता करों का बोझ, प्रशासन की लचर कार्यप्रणाली का दर्द रविवार की बाजार बंदी में दिखा। फीरोजाबाद उद्योग व्यापार मंडल के बाजार बंदी के आह्वान का अभूतपूर्व असर दिखा। शहर के मुख्य बाजार के साथ क्षेत्रीय बाजार तक बंद रहे। आसफाबाद, रसूलपुर, हाजीपुरा, रामगढ़ के साथ सुहागनगर, हिमायूंपुर, रामनगर, कोटला रोड जैसे बाजारों में एक भी दुकान खुली दिखाई नहीं दी। फीरोजाबाद उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय मंत्री रवींद्रलाल तिवारी, कैलाश उपाध्याय, रामबाबू वार्ष्णेय, मदनलाल वर्मा, प्रदीप कौशिक, राजेश अग्रवाल, प्रकाश भारद्वाज, व्यापारी संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष सुनील अग्रवाल, महामंत्री आसिम खान, विजय भवानी के नेतृत्व में जुलूस निकाले गए। व्यापारी नेताओं को कहीं भी दुकान बंद करने की अपील तक नहीं करनी पड़ी। व्यापारी संघर्ष मोर्चा के नेतृत्व में सौ से ज्यादा बाइकों पर कार्यकर्ता बाजारों में जुलूस निकालते रहे। रामनगर, छारबाग, चंद्रवार गेट, लोहा मंडी, गल्ला मंडी, बजरिया बाजार समिति के सुधीर श्रोत्रिय के साथ अन्य पदाधिकारी बाजार बंद कराते हुए घंटाघर पहुंचे। नगला करन सिंह बाजार समिति के धर्मेंद्र कुमार, संजय अग्रवाल, हरिओम अग्रवाल, श्यामसुंदर शर्मा, अर्जुन सिंह कुशवाह, धर्मवीर गुप्ता, संजय चौधरी, शिव कुमार वार्ष्णेय, रोहित जैन, महीपाल सिंह, नितिन कुमार ने बाजार को बंद रखकर प्रदर्शन किया। निगम के रवैये पर रोष जाहिर किया। इधर, नई बस्ती बाजार समिति के देशदीपक यादव, मनोहरलाल अरोरा, डा. गजेंद्र विक्रम सिंह, फल बंडी समिति के सतीश सिंघानियां, मैन्यू फैक्चरिंग एसोसिएशन के राजेश राठौर, सर्राफा कमेटी के चंद्रभान गुप्ता, जनरल मर्चेंट एसोसिएशन के किशनलाल धरना, फीरोजाबाद मैटलाइजिंग प्लांट के पंकज अग्रवाल, प्लास्टिक चूड़ी विक्रेता संघ के अशोक गुप्ता, गल्ला दाल मिल व्यापारी संघ के सुनील पैगोरिया के साथ कई समिति ने बाजार बंद रखकर समर्थन किया।
विज्ञापन


लाठियां बरसाईं तो बैकफुट पर आई पुलिस
फीरोजाबाद(ब्यूरो)। आसफाबाद रेलवे फाटक के आस-पास का बाजार बंद रखने के साथ दुकानदार जुलूस के रूप में लाइनपार क्षेत्र में जा रहे थे।  आरोप है कि इसी दौरान थाना रसूलपुर थाने की दो गाड़ियां आईं और पुलिस ने व्यापारियों पर लाठियां बरसाना शुरू कर दिया। दुकानदारों का आरोप है कि वह जबरन बाजार खोलने को दबाव बना रहे थे। रामनिवास गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, राजू के साथ ही अन्य लोग चुटैल हुए। इसकी जानकारी व्यापारी नेताओं को होते ही पुलिस बैकफुट पर आ गई। विधायक मनीष असीजा दुकानदारों के बीच पहुंचे। इधर सीओ सिटी राजेश चौधरी मौके पर पहुंचे। उन्होंने उक्त दारोगा को मौके पर बुला लिया। दरोगा ने माफी मांगी तब जाकर मामला शांत हुआ। विधायक लाइनपार क्षेत्र में जाकर दुकानदारों से मिले। दुकानदारों ने कहा कि निगम के बाबू त्रिपाल लगाने पर एक हजार की डिमांड करते हैं। धूप के कारण ग्राहक नहीं आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंछल गुट ने हाजीपुरा में की सभा
फीरोजाबाद(ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल कंछल गुट के महानगर अध्यक्ष महेश पूरन एवं महामंत्री अमित गुप्ता ने हाजीपुरा एवं जाटवपुरी बाजार समिति के तत्वावधान में सभा की। कहा कि दुकानदार दुकानों पर रहते हैं घरों पर बिजली कर्मचारी महिलाओं को धमकाते हैं। कनेक्शन लेने के छह-छह माह बाद भी मीटर नहीं लगाए गए। अघोषित विद्युत कटौती से व्यापार चौपट हो गया। अमित गुप्ता ने कहा कि निगम जबरन 20 गुना टैक्स वसूल रहा है। व्यापार मंडल भ्रष्ट अफसरों को खदेड़ने का काम करेगा। रामगढ़, जाटवपुरी, सरक्यूलर रोड, नालबंद चौराहा व नाले की पुलिया क्षेत्र का बाजार बंद कराया। अनिल मैनेजर, सोमदत्त गुप्ता ने विचार व्यक्त किए। केकेजाटव, असलम परवेज सिद्दीकी, इमरान मंसूरी, दुष्यंत यादव, असलम, रिजवान, अरशद खान मौजूद रहे।


क्या कर्फ्यू लगा है
फीरोजाबाद शहर के हर क्षेत्र के बाजार को बंद देख बाहर से आए व्यापारियों के मुंह से एक ही बात निकली क्या कर्फ्यू लग गया है। चूड़ी बाजार में सोमवार को खरीदारी करने के लिए बिहार, मध्य प्रदेश के साथ जयपुर से काफी संख्या में व्यापारी आते हैं। जयपुर से आए रीतेश कुमार, बिहार से आई वीना देवी व रामवती भी बाजार बंदी देख कर आहत दिखीं। उन्हें अब एक दिन और शहर में रुकना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed