{"_id":"eeb06a51a29d30c03764e9b54d595891","slug":"the-two-students-missing-school-reading-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल पढ़ने गए दो छात्र लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल पढ़ने गए दो छात्र लापता
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Thu, 24 Dec 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
घर से पढ़ने के लिए विद्यालय गए दो छात्र रहस्यमय तरीके से लापता हो गए। घर नहीं लौटने पर परिवारीजनों ने छात्रों की तलाश की लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका। परिवारीजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई है।
आयुध उपस्कर निर्माणी हजरतपुर के कर्मचारी संजय शर्मा का 15 वर्षीय पुत्र सचिन शर्मा केंद्रीय विद्यालय हजरतपुर में कक्षा नौ का छात्र है। वह बुधवार सुबह घर से स्कूल यूनिफॉर्म में स्कूल बैग लेकर घर से निकला था, लेकिन स्कूल के बाद घर नहीं लौटा। इसी प्रकार पचोखरा क्षेत्र के गांव नगला बरी निवासी नानकचंद्र यादव का 14 वर्षीय पुत्र आदित्य कृष्ण यादव केन्द्रीय विद्यालय में ही कक्षा नौ का छात्र है। वह भी स्कूल के बाद घर नहीं पहुंचा। दोनों छात्रों के घर न लौटने पर परिवारीजनों को चिंता सताने लगी और उन्होंने उनकी खोज की लेकिन दोनों का कोई सुराग नहीं लगा। स्कूल में भी उनकी उपस्थिति रजिस्टर में अनुपस्थिति लगी थी। यह देख परिवारीजन परेशान हो गये। लापता दोनों छात्रों के परिवारीजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई है।