{"_id":"daa69bce61e773f58659cfc446cb00bb","slug":"the-two-sides-came-face-to-face-for-the-gravedigger-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कब्र खोदने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कब्र खोदने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आए
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Tue, 31 Mar 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
कब्रिस्तान को लेकर सोमवार रात हुए विवाद को मंगलवार सुबह एसडीएम ने शांत करा दिया। एक पक्ष का आरोप था कि दूसरा पक्ष उनके खेत पर कब्जा करने का प्रयास कर रहा है जबकि दूसरे पक्ष ने इस घटना से इनकार किया।
थाना एका क्षेत्र के गांव रामपुर निवासी जान मोहम्मद की बंजर पड़ी भूमि में कब्रिस्तान बना हुआ है। कब्रिस्तान के समीप ही जान मोहम्मद के खेत हैं। सोमवार को शानउद्दीन अपने पिता इस्लाम और जफरुउद्दीन अपने पिता सूबेदार खां की कब्रों को खोदकर पक्का कराना चाह रहे थे। इसकी जानकारी जान मोहम्मद पक्ष को हुई तो वह ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंच गए और कब्रिस्तान में हो रहे कार्य का विरोध करने लगे। दोनों पक्षों को आमने सामने आते देख पुलिस पहुंच गई। दोनों पक्षों को थाने ले जाया गया। मंगलवार को एसडीएम जसराना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और कब्रिस्तान के चारों ओर तार लगवाने का आश्वासन दे मामले को शांत कराया।