{"_id":"586b9f404f1c1b943a158ba1","slug":"the-two-houses-of-millions-stolen-by-breaking-locks","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो मकानों के ताले तोड़कर लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो मकानों के ताले तोड़कर लाखों की चोरी
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद
Updated Tue, 03 Jan 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
चोरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदमाशों ने उत्तर क्षेत्र के मोहल्ला मायापुरी और रामगढ़ क्षेत्र के अंबेडकर पार्क सैलई में सोमवार रात धावा बोल दिया। बंद पड़े मकानों के ताले तोड़कर हजारों की नकदी और आभूषणों चोरी कर ले गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
मोहल्ला मायापुरी निवासी पुष्पादेवी मृतक आश्रित के तहत नगर निगम में सफाईकर्मचारी के पद पर तैनात हैं। पुष्पादेवी का मायका एटा के मोहल्ला जाटवपुरा में है। सोमवार सुबह पुष्पादेवी के भाई अन्नू के पांच माह के पुत्र की मौत हो गई थी। पुष्पादेवी मकान का ताला लगाकर अपनी पुत्री राखी और पुत्र अनमोल के साथ मायके गई थी। देर रात बदमाशों ने मकान का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश कर लिया। बदमाश करीब 50 हजार रुपये, आभूषणों के साथ अन्य सामान चोरी कर ले गए। पीड़ित ने पुलिस को सूचना दे दी है। वहीं चोरी की दूसरी घटना रामगढ़ थाना क्षेत्र के मोहल्ला अंबेडकर पार्क सैलई गली नंबर सात निवासी महादेवी के घर में हुई। घर का ताला तोड़कर बदमाश पीतल के बर्तनों के साथ अन्य सामान चोरी कर ले गए। मायादेवी मक्खनपुर थाना क्षेत्र के गांव अरमराजट में निवास करती है।