फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The transformer could be replaced after 48 hours

48 घंटे बाद बदला जा सका ट्रांसफार्मर

Sun, 05 Mar 2017 11:22 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Sun, 05 Mar 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
The transformer could be replaced after 48 hours
बाईपास पर 48 घंटे बाद ट्रांसफार्मर बदला गया।
विद्युत विभाग की लापरवाही के कारण बाईपास प्रकाश टाकीज के निकट फुंका ट्रांसफार्मर 48 घंटे के बाद बदला जा सका। ट्रांसफार्मर फुंकने के कारण क्षेत्र की जनता को दो दिनों तक बिजली के साथ पानी को भी तरस गई।  शहर में बाईपास स्थित प्रकाश टाकीज के निकट रखा ट्रांसफार्मर शुक्रवार की शाम चार बजे आग लगने के कारण फुंक गया था। विभागीय अधिकारियों ने ट्रांसफार्मर फुंकने के बावजूद भी बदलने की जहमत नहीं उठाई। शनिवार को स्टोर से दूसरा ट्रांसफार्मर मंगाकर रखवा दिया गया लेकिन गुणवत्ता खराब होने के कारण वह भी लगते ही शाम को फुंक गया। इसके बाद विभागीय अफसर हाथ पर हाथ धरे बैठ गए। रविवार को भी डीएम से लेकर उच्च अफसरों तक के फोन खटखटाए गए। इसके बाद शाम को नया ट्रांसफार्मर रखा जा सका। 48 घंटे बाद आपूर्ति सुचारु होने से जनता ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed