{"_id":"66f7080f184d2c53a3078b1d","slug":"the-tinkling-of-bangles-increased-in-the-factories-and-warehouses-of-suhagnagar-firozabad-news-c-169-1-sagr1025-134200-2024-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: सुहागनगरी के कारखानों व गोदामों में बढ़ी चूड़ियों की खनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: सुहागनगरी के कारखानों व गोदामों में बढ़ी चूड़ियों की खनक
Sat, 28 Sep 2024 01:01 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sat, 28 Sep 2024 01:01 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। करवाचौथ व दीपोत्सव से पूर्व शहर में चूड़ियों की खनक तेज हो गई है। घरेलू बाजारों से आ रही मांग ने फैंसी चूड़ी व बाेरोसिल ग्लास से बने कड़े व चूड़ा बनाने वाले कामगारों व गोदाम संचालकों के चेहरों पर मुस्कान ला दी है। कांच कारोबारी इस साल दीपोत्सव पर 50 करोड़ के ऑर्डर मिलने की उम्मीद जता रहे हैं। कच्चे माल की दरों में बढ़ोत्तरी एवं मांग नहीं मिलने के कारण शहर का परंपरागत कांच चूड़ी कारोबार जगत में सुस्ती का आलम था। इस कारण बीते दिनों कई चूड़ी कारखानेदार व फैंसी चूड़ी कारोबारी हाथ पे हाथ धरे बैठे थे। अब कांच चूड़ी कारोबार जगत में छाया मंदी का सन्नाटा दूर होने लगा है। इसी माह में देश का प्रमुख त्योहार दीपोत्सव एवं करवाचौथ मनाया जाएगा। शहर के कांच कारोबार जगत में चूड़ी की खनक तेज हो गई है। खास तौर पर बोरोसिल ग्लास (महीन कांच) वाली चूड़ी से बनाने वाले गोदामों में कामगारों के हाथों में तेजी आ गई है।
वहीं टैंक व पॉट भट्ठी कारखानों में भी रेशम, चौपेला, अंजू सफेद आदि किस्म व ब्रांड की सादा चूड़ी का उत्पादन तेजी पर है। कांच कारोबारियों के अनुसार सादा एवं फैंसी चूड़ी कारोबार दिवाली तक 50 करोड़ के पार होने की उम्मीद हैं।
-- -
सुहागिनों की कलाई पर खनकेंगी गहना और जीएसटी ब्रांड की चूड़ी
हर साल की तरह शहर के फैंसी चूड़ी गोदाम स्वामियों ने कुछ खास किस्म की चूड़ी तैयार की हैं। जिनमें गहना, जीएसटी, मंदिर कला, लहर एवं स्टीकर वाली चूड़ी की मांग घरेलू बाजारों से आ रही है। इसके साथ ही पनाली एवं ट्रांसपोरेट चूड़ी के साथ बिकने वाले लाख एवं मेटल के कड़ों की बिक्री भी तेजी पर है। दक्षिण भारतीय प्रांतों एवं दिल्ली की ओर से आने वाले बड़े स्टॉकिस्ट फैंसी चूड़ी के साथ ही कड़ों की डिमांड भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
-- -
इन राज्यों से आ रहे ज्यादा ग्राहक
उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश एवं दिल्ली में चूड़ी और कांच के कड़ों का क्रेज आज भी बरकरार है। यही कारण है कि यहां के बाजारों में चूड़ी की डिमांड ज्यादा होती है। इसके अलावा आंध्रा प्रदेश, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु के ग्राहक भी आ रहे हैं।
-- -
परंपरागत चूड़ी कारोबार से थोड़ा हट कर नई डिजाइन वाली चूड़ी तैयार करा रहे हैं। इसका फायदा भी मिल रहा है। उम्मीद है कि लंबे समय बाद इस साल चूड़ी कारोबार अच्छा रहेगा।रोहित कुमार, चूड़ी गोदाम स्वामी
-- -
दीपोत्सव के दौरान अन्य गिफ्ट आयटम के साथ सुहागिन माता-बहनों को फैंसी चूड़ी उपहार में देने का चलन बढ़ा है। हम फैंसी चूड़ी बाजार से निकलने वाली डिमांड के हिसाब से चूड़ी उत्पादन करते हैं।
बिन्नी मित्तल, श्रीनाथ ग्लास वर्क्स
-- -
चूड़ी कारोबार एक नजर में
कुल कांच चूड़ी कारखाने- 110
फैंसी चूड़ी गोदामों, पॉलिश चूड़ी प्लांट - 3000
चूड़ी उद्योग से जुड़े कामगारों की संख्या- 1.5 लाख