{"_id":"35c7a0193f410003a9b257ca004cb63b","slug":"the-three-member-team-to-observe-the-district-hospital-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन सदस्यीय टीम ने किया जिला अस्पताल का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन सदस्यीय टीम ने किया जिला अस्पताल का निरीक्षण
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद।
Updated Wed, 13 Jan 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कायाकल्प योजना के तहत लखनऊ से आई तीन सदस्यीय टीम ने अस्पताल के अलग-अलग बिंदुओं पर परीक्षा ली। कई घंटों के निरीक्षण किया गया। गुरुवार को भी व्यवस्थाओं को परखा जाएगा। इस परीक्षा के बाद मिलने वाली ग्रेडिंग से पता लगेगा कि यूपी में फीरोजाबाद की रैंक किस स्थान पर है।
बुधवार को निदेशक संक्रामक रोग डा. सत्य मित्र, मंडलीय कार्यक्रम प्रबंधक पवन कुमार शर्मा, डीपीओ मैनपुरी संजीव वर्मा और डीपीओ फीरोजाबाद सरजू खान ने जिला अस्पताल में कई बिंदुओं पर परीक्षण किया। टीम ने सबसे पहले पार्किंग का निरीक्षण किया। बेतरतीब लगे वाहनों पर आपत्ति दर्ज कराई। आरओ प्लांट के आसपास कुत्ते घूमते मिले। ओपीडी और इमरजेंसी का भी निरीक्षण किया, जिसमें बहुत अव्यवस्थाएं देखने को मिली। अधीनस्थों को निर्देश दिए। टीम गुरुवार को भी अस्पताल का दौरा करेगी।
बाक्स
50 लाख रुपये की राशि मिलेगी
दरअसल, कायाकल्प योजना के तहत यूपी के सभी अस्पतालों का सर्वे कराया जा रहा है। तकरीबन 20 बिंदुओं पर ग्रेडिंग दी जाएगी। यूपी में जो भी अस्पताल नंबर एक पर आएगा, उस अस्पताल को केंद्र सरकार की ओर से 50 लाख रुपये पुरस्कार के रूप में दिए जाएंगे। जबकि दूसरे नंबर पर आने वाले को अस्पताल को 20 लाख। साथ ही जिन अस्पतालों को 70 फीसदी से अधिक अंक मिलेंगे, उन्हें तीन लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि अतिरिक्त दी जाएगी। ऐसे में अपने अस्पताल को अव्वल बनाने में अस्पताल प्रशासन जुटा है।