{"_id":"575045a64f1c1b43661096b9","slug":"the-three-day-legislative-mahamrityunjaya","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिवसीय महामृत्युंजय विधान संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिवसीय महामृत्युंजय विधान संपन्न
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Thu, 02 Jun 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
सिरसागंज में आनंद यात्रा निकाली गई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शिकोहाबाद (ब्यूरो)। आर्यिका श्री 105 सृष्टि भूषण माताजी के सानिध्य में आयोजित तीन दिवसीय महामृत्युंजय विधान का गुरुवार को आरती यात्रा के साथ संपन्न हुआ। बड़ा बाजार जैन स्ट्रीट स्थित श्री दिगंबर जैन पंचायती मंदिर में आयोजित महामृत्युंजय विधान आर्यिका श्री 105 सृष्टि भूषण माताजी द्वारा ससंघ संपन्न कराया गया। गुरुवार को अंतिम दिन आर्यिका श्री 105 सृष्टि भूषण माताजी के सानिध्य में आनंद यात्रा का आयोजन नारायण तिराहा से श्री दिगंबर जैन पंचायती मंदिर तक किया गया। आनंद यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं व पुरुषों ने भाग लिया। आनंद यात्रा में अरुण जैन, अनिल जैन वर्धमान, सुशील जैन, राजेश जैन, धर्मेंद्र जैन, इंद्रध्वज जैन, अनिल जैन घी वाले, सुनील जैन, सुभान जैन, उमेश जैन आदि मौजूद रहे।