फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The temperature dropped but there was no respite from the humidity and heat.

Firozabad News: पारा गिरा लेकिन उमस और गर्मी से राहत नहीं

Tue, 04 Jun 2024 01:36 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 04 Jun 2024 01:36 AM IST
विज्ञापन
The temperature dropped but there was no respite from the humidity and heat.
पारा गिरा लेकिन उमस और गर्मी से राहत नहीं
विज्ञापन

- बाजार और गलियों में दोपहर दिख रहा सन्नाटा
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। तापमान में आई गिरावट के बाद भी सुबह 9 बजे के बाद प्रचंड धूप और तपती धरती से उमस बढ़ गई। तेज धूप के चलते लोगों का घर के बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। तेज धूप के चलते मुख्य बाजार और गली मोहल्लों में सन्नाटा नजर आता है। वहीं, बसें भी खाली चल रही हैं। लोग गर्मी से बचने के लिए तरह-तरह के इंतजाम कर रहे हैं।

सोमवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तेज धूप के बीच लू के थपेड़ों से आम जनमानस जहां घरों में कैद रहे। वहीं पशु-पक्षी भी पेड़ की ओट में दुबके रहे। धूप में कुछ दूर चलने पर लोगों का गला सूख रहा था। शीतल पेय पदार्थों की दुकानों पर लोगों की भीड़ रही। गन्ना रस, नींबू पानी से लोग गला तर करते दिखे। पिछले तीन दिनों से सुबह और शाम बादल छाए दिखाई दे रहे हैं। जिससे सुबह उमस और गर्मी बढ़ जा रही है। मौसम पूर्वानुमान के आधार पर कृषि मौसम सुभाषचंद्र ने बताया कि अभी मौसम का यही हाल रहेगा। उमस बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed