{"_id":"6835fa4ed291b8b4ef0ce1dd","slug":"the-teenagers-life-was-saved-due-to-the-alertness-of-the-villagers-the-kidnappers-fled-firozabad-news-c-169-1-vrn1001-149152-2025-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: ग्रामीणों की सतर्कता से बची किशोरी की जान, अपहरणकर्ता भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: ग्रामीणों की सतर्कता से बची किशोरी की जान, अपहरणकर्ता भागे
Tue, 27 May 2025 11:15 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Tue, 27 May 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
शिकोहाबाद। ग्रामीणों की सतर्कता से एक किशोरी का अपहरण होने से बच गया। किशोरी को जबरन ले जा रहे बाइक सवार भाग खड़े हुए। पुलिस ने इस घटना में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है।
गांव घाघऊ गांव चैरई निवासी जयवीर मजदूरी करता है। 24 मई की सुबह आठ बजे करीब वह काम पर चले गए थे। दोपहर में बाइक सवार तीन युवक पीड़ित की बेटी (12) वर्ष को जबरन बाइक पर बिठाकर अपने साथ ले गए। यह घटना जब किशोरी के भाई ने देखी तो उसने शोर मचा दिया। शोर की आवाज सुनकर ग्रामीण एकत्रित हो गए। खुद को घिरता देखकर आरोपी बाइक एवं किशोरी को मौके पर ही छोड़कर भाग खड़े हुए। ग्रामीणों ने किशोरी को उसकी मौसी के घर पहुंचा दिया। पीड़िता का आरोप है कि सनी निवासी गांव कूपा एवं दो अन्य अज्ञात युवक उसे जबरन ले जा रहे थे, लेकिन ग्रामीणों की सतर्कता से जान बच गई। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी जल्द ही गिरफ्तार होंगे।