फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The team tested the district's health services

केंद्रीय टीम ने परखी जिले की स्वास्थ्य सेवाएं

Fri, 27 May 2016 11:17 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Fri, 27 May 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
The team tested the district's health services
भारत सरकार के स्वास्‍थ्य विभाग की डायरेक्टर ने जिले में स्वास्‍थ्य सेवाओं का हाल जाना
केंद्रीय स्वास्थ्य टीम ने शुक्रवार को जिले की स्वास्थ्य सेवाएं परखी। जिला महिला अस्पताल और जिला अस्पताल में निरीक्षण के दौरान अव्यवस्था मिलने पर सुधार के निर्देश दिए। वहीं, केंद्र सरकार की योजनाओं की मॉनिटरिंग की।
विज्ञापन

भारत सरकार स्वास्थ्य विभाग की डायरेक्टर डॉ. चिनमयदास,  ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट के प्रो. डॉ. आनंद कृष्णन शुक्रवार सुबह तकरीबन नौ बजे जिला अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होंने एनसीडी क्लीनिक का निरीक्षण किया। उन्होंने एनसीडी की रिपोर्टिंग तेजी से करने निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान फिजियोथैरेपिस्ट अवकाश पर मिलीं। इसके बाद केंद्रीय स्वास्थ्य अधिकारियों ने ब्लड बैंक का निरीक्षण किया। यहां पैथोलॉजी प्रभारी डॉ. नवीन जैन ने डायरेक्टर से रक्त जांच के लिए आधुनिक सेल काउंटर मशीन की मांग की। इस पर उन्होंने एक मांग पत्र बनाकर शासन को भेजने के लिए कहा। साथ ही जल्द स्वीकृत कराने का आश्वासन भी दिया। इसके बाद स्वास्थ्य टीम ने महिला अस्पताल का भी निरीक्षण किया। यहां संपूर्णा क्लीनिक न खुलने पर नाराजगी व्यक्त की। स्टोर को तत्काल रूप से खाली कराकर संपूर्णा क्लीनिक की स्थापना के निर्देश दिए। दोपहर बाद केंद्रीय स्वास्थ्य टीम डीएम निधि केसरवानी से मुलाकात करने पहुंची। यहां भी स्वास्थ्य संबंधित सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए चर्चा की गई। इस दौरान सीएमओ डॉ. पुष्कर आनंद, एसीएमओ डॉ. मुकेश, डीपीएम सरजू खान भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed