फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The taste of Gujiya and dishes on Holi became expensive due to Ukraine-Russia war

यू्क्रेन-रूस युद्घ से महंगा हुआ होली पर गुजिया और पकवानों का स्वाद

Fri, 04 Mar 2022 12:05 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 12:05 AM IST
विज्ञापन
The taste of Gujiya and dishes on Holi became expensive due to Ukraine-Russia war
फिरोजाबाद। यूक्रेन पर रूस के हमले का असर बाजार पर भी दिखने लगा है। होली से पहले ही पाम आयल और रिफाइंड आयल की कीमत 25 से 30 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ गई हैं। अन्य खाद्य पदार्थ भी महंगे हो गए हैं। पहले से महंगाई से परेशान लोग बाजार में खरीदारी करने लोग पहुंच रहे हैं तो भाव सुनकर चौंक रहे हैं। क्योंकि यह बढ़ोतरी पांच दिन में हुई है।
विज्ञापन

18 मार्च को होली का त्योहार है। होली का पर्व नजदीक आते ही गुजिया और पकवान बनाने की घरों में तैयारी हो रही है। पकवान बनाने में सरसों के तेल के अलावा रिफाइंड आयल व पाम आयल का सबसे अधिक प्रयोग होता है। इसी कारण त्योहार के मौके पर रिफाइंड व पाम आयल की मांग अधिक बढ़ जाती है।
विज्ञापन

व्यापारियों की मानें तो यूक्रेन सूरजमुखी का प्रमुख उत्पादक देश है। वहां से सूरजमुखी का रिफाइंड आयल आयात किया जाता है। वहीं सोयाबीन व अन्य तरह के रिफाइंड अमेरिका, ब्राजील व अन्य देशों से आयात किया जाता है जबकि पाम आयल मलयेशिया, इंडोनेशिया और दक्षिण अफ्रीका से आयात किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस समय यूक्रेन पर हमले से अंतरराष्ट्रीय बाजार में अस्थिरता का माहौल है। कच्चे तेल के साथ खाद्य तेल के भी दाम बढ़े हुए हैं। सूरजमुखी के आयात पर असर पड़ने से सोयाबीन व अन्य रिफाइंड तेलों की मांग बढ़ गई है। इससे बाजार में महंगाई का असर दिख रहा है। यूक्रेन पर हमला शुरू होने से पहले ही पाम आयल के भाव 120 रुपये से बढ़कर 150 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गए थे। वहीं रिफाइंड आयल के भाव 140 रुपये से बढ़कर 160 रुपये प्रति लीटर हो गए थे। अब और रेट बढ़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed