{"_id":"6871676c90998b74610fecf1","slug":"the-sweeper-agreed-on-the-assurance-of-the-tehsildar-firozabad-news-c-169-1-sagr1029-152100-2025-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: तहसीलदार के आश्वासन पर माना सफाईकर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: तहसीलदार के आश्वासन पर माना सफाईकर्मी
Sat, 12 Jul 2025 01:05 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sat, 12 Jul 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
जसराना। पिछले पांच दिनों से नगर पंचायत पर 15 माह के वेतन के साथ पीएफ और बोनस नहीं देने का आरोप लगाकर धरने पर बैठे सफाई कर्मचारी से तहसीलदार ने बात की। तहसीलदार के आश्वासन पर सफाई कर्मचारी ने धरना समाप्त कर दिया। सोमवार तक सफाई कर्मचारी के खाते में बकाया राशि भेजने की बात कही।
सफाई कर्मचारी मनोज कुमार सोमवार से परिवार सहित धरने पर बैठा था। नगर पंचायत अध्यक्ष एवं अधिशाषी अधिकारी के आश्वासन के बाद भी धरना समाप्त नहीं करने पर तहसीलदार ने पीड़ित से बात की। शुक्रवार दोपहर तहसीलदार अजय कुमार शर्मा सफाई कर्मचारी से मिले। इस दौरान बकाया धनराशि का भुगतान करने की बात कही। इसके बाद सफाई कर्मचारी ने धरना समाप्त कर दिया। मनोज कुमार ने कहा सोमवार तक उसके खाते में पैसा नहीं भेजा गया तो वह फिर से परिवार सहित धरने पर बैठने को विवश होंगे। अधिशाषी अधिकारी अवनीश कुमार ने कहा तहसीलदार के आश्वासन पर धरना समाप्त हो गया है।