{"_id":"6a19d5f398bd1251cb0ca59b","slug":"the-suspended-accountant-submitted-an-explanation-to-sdm-sadar-firozabad-news-c-169-1-sagr1022-176009-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: निलंबित लेखपाल ने एसडीएम सदर को सौंपा स्पष्टीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: निलंबित लेखपाल ने एसडीएम सदर को सौंपा स्पष्टीकरण
Fri, 29 May 2026 11:37 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Fri, 29 May 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
एसडीएम सदर के समक्ष स्पष्टीकरण देने पहुंचा लेखपाल। संवाद
- फोटो : एसडीएम सदर के समक्ष स्पष्टीकरण देने पहुंचा लेखपाल। संवाद
फिरोजाबाद। एसडीएम सदर सतेंद्र सिंह ने आकलाबाद हसनपुर में सरकारी तालाब की तीन बीघा भूमि से अवैध कब्जा हटाने में लापरवाही बरतने पर लेखपाल आशीष पाराशर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। प्रधान पति नीरज यादव की शिकायत पर एसडीएम ने पूर्व में टीम बनाकर लेखपाल को कार्यवाही के निर्देश दिए थे, लेकिन उन्होंने कदम नहीं उठाया। इस पर एसडीएम सदर ने बृहस्पतिवार शाम खुद मौके पर पहुंचकर कब्जा हटवाया और लेखपाल के निलंबन के आदेश दिए, जिनकी जगह अब नए लेखपाल की तैनाती की जाएगी। इधर, निलंबित लेखपाल आशीष पाराशर ने अपना स्पष्टीकरण देते हुए पक्ष रखा है कि कब्जा हटवाने के लिए टीम गठित की गई थी, लेकिन टीम के साथियों के साथ न जाने के कारण वह कार्यवाही नहीं कर सके थे। एसडीएम सदर ने बताया कि लेखपाल द्वारा अन्य मामलों में भी लापरवाही बरती जा रही थी और वह छह महीने पहले भी सस्पेंड हो चुके थे। संवाद
लेखपाल की बहाली की सिफारिश करने पहुंचे भाजपा नेता
फिरोजाबाद। एसडीएम सदर के समक्ष नारखी क्षेत्र के एक भाजपा नेता निलंबित लेखपाल की बहाली की सिफारिश लेकर पहुंचे। उन्होंने कहा कि लेखपाल अच्छा काम करता है। उसे बहाल कर दिया जाए। उन्होंने एक हल्के से नहीं हटाए जाने की सिफारिश की। एसडीएम ने कहा कि स्पष्टीकरण आने के बाद विचार किया जाएगा। संवाद