{"_id":"6913845694092f552d0c9be4","slug":"the-supreme-court-will-hear-the-issue-of-capacity-expansion-today-firozabad-news-c-169-1-sagr1025-160524-2025-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: क्षमता विस्तार के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट में आज होगी सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: क्षमता विस्तार के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट में आज होगी सुनवाई
Wed, 12 Nov 2025 12:15 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Wed, 12 Nov 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : सांकेतिक
- चार अधिवक्ता रखेंगे कांच उद्यमियों का पक्ष
फिरोजाबाद। कांच इकाइयों में क्षमता विस्तार के मामले में सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई होगी। 12 नवंबर को होने वाली सुनवाई के दौरान कांच उद्योग मजबूती के साथ अपना पक्ष रखेगा। इसके लिए कांच उद्यमियों की ओर से चार अधिवक्ताओं को अधिकृत किया गया है। वहीं फिरोजाबाद के कांच उद्यमियों की नजर सुप्रीम कोर्ट में दाखिल होने वाली नीरी की रिपोर्ट पर भी रहेगी।
आगरा के एक उद्यमी द्वारा की गई शिकायत के आधार पर सुप्रीम कोर्ट कांच इकाइयों में कथित क्षमता विस्तार संबंधी मामले की सुनवाई कर रहा है। सुनवाई के दौरान कांच उद्योग जगत भी सुप्रीम कोर्ट में अपना पक्ष मजबूती से रखेगा। कांच उद्यमियों की ओर से इसके लिए चार वरिष्ठ अधिवक्ताओं श्वेता शर्मा,दिग्गज पाठक,विवेक पाठक के अलावा अक्षय देव कुलश्रेष्ठ को अधिकृत किया गया है। कारण उद्यमियों को 12 नवंबर को होने वाले सुनवाई के उपरांत सुप्रीम कोर्ट की ओर से कोई ठोस निर्णय अथवा दिशा-निर्देशन सामन आने की पूरी संभावना है।
नीरी की रिपोर्ट पर भी कांच उद्योग की रहेगी नजर-
कांच उद्यमी सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट में होने दाखिल होने वाली नीरी की रिपोर्ट पर नजरें गढ़ाए हैं।क्योंकि नीरी की रिपोर्ट में कांच उद्योग के हित से जुड़े कुछ सकारात्मक पहलु भी हैं।जो कि टीटीजेड के जरिए सुप्रीम कोर्ट में प्रस्तुत की जाएगी। कांच उद्यमी व निर्यातक मुकेश बंसल टोनी के अनुसार सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान कांच उद्योग जगत मजबूती के साथ अपना पक्ष रखेगा।