फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The sun shone, but the cold wave did not bring relief from the cold.

Firozabad News: धूप निकली, शीतलहर के कारण नहीं मिली सर्दी से राहत

Sat, 10 Jan 2026 12:12 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 10 Jan 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
The sun shone, but the cold wave did not bring relief from the cold.
सुभाष तिराहे पर शुक्रवार को सुबह छाया घना कोहरा। संवाद - फोटो : सुभाष तिराहे पर शुक्रवार को सुबह छाया घना कोहरा। संवाद
फिरोजाबाद। शुक्रवार को भी शीतलहर से राहत नहीं मिल सकी। हालांकि कोहरा कम होने के कारण दस बजे से पहले ही सूर्यदेव के दर्शन हो जाने के साथ धूप निकली। लेकिन शीतलहर चलने के कारण सर्दी कम नहीं हो सकी। शाम होते ही एक बार फिर कोहरा फिर लोगों को परेशान करने लगा। आमजन के साथ-साथ वाहन चालक भी वाहन धीमी गति से संचालित करते दिखाई दिए। शनिवार को मौसम में कुछ सुधार होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

मौसम का मिजाज पल-पल बदल रहा है। गलन भरी सर्दी से राहत मिलती दिखाई नहीं दे रही है। शुक्रवार को सुबह तो हल्का कोहरा छाया दिखाई दिया। दिन चढ़ने के साथ-साथ मौसम साफ होता चला गया। सुबह दस बजे के बाद कई दिनों के बाद सूर्यदेव के दर्शन हुए। इसी के साथ धूप निकली तो हर कोई हवा से बचाव करते हुए धूप सेंकते दिखाई दे रहे थे। क्योंकि गलन भरी सर्दी से लोगों को राहत नहीं मिल पा रही थी। लेकिन शीतलहर के चलने का क्रम जारी था। बाइक पर चलने वालों को शीतलहर परेशान कर रही थी।
विज्ञापन

शाम होते ही मौसम ने एक बार फिर करवट बदल ली। हालात यह थे कि कोहरे ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया था। इसके कारण शाम पांच बजे के बाद लोग अलाव जलाकर सर्दी से राहत पाने की कोशिश कर रहे थे। कृषि वैज्ञानिक डा. ओमकार सिंह यादव ने बताया कि मौसम की बात करें तो यूं तो 15 जनवरी तक शीतलहर जारी रहेगी। लेकिन दस जनवरी शनिवार को तापमान कुछ बढ़ने के संकेत मिल रहे है। उन्होंने कहा कि दस जनवरी को न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस एवं अधिकतम 21.2 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed