{"_id":"67b0d4abf88df39427067c28","slug":"the-student-herself-composed-the-story-of-kidnapping-after-watching-cid-serial-firozabad-news-c-169-1-sagr1026-142771-2025-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: सीआईडी सीरियल देख छात्रा ने खुद रची थी अपहरण की कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: सीआईडी सीरियल देख छात्रा ने खुद रची थी अपहरण की कहानी
Sat, 15 Feb 2025 11:23 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sat, 15 Feb 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
टूंडला। पुलिस जांच में एटा रोड से छात्रा के हुए अपहरण का मामला झूठा निकला है। छात्रा ने स्कूल न जाने के लिए टीवी पर सीआइडी सीरियल देखकर अपने अपहरण की पटकथा खुद लिखी। मामले में पुलिस ने छात्रा के न्यायालय में बयान कराए हैं।
एटा रोड पर बृहस्पतिवार को कक्षा सात की 14 वर्षीय छात्रा स्कूल जाने के कुछ समय बाद घर पहुंचकर अपहरण की कहानी सुनाई। पुलिस ने इस बीच सभी सीसीटीवी कैमरे खंगाले थे। पुलिस ने सफेद रंग की गाड़ियों एवं कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेते हुए पूछताछ की थी, किंतु कुछ हाथ नहीं लगा। पुलिस ने अपने तरीके से छात्रा से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसका स्कूल जाने का मन नहीं था। जबरन भेजने पर टीवी में सीआईडी सीरियल देखकर उसे यह आइडिया आया।
पुलिस जांच में छात्रा द्वारा बताई कहानी पूरी तरह झूठी निकली। छात्रा ने अपहरण की खुद ही झूठी कहानी रची थी। मामले में छात्रा के मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान कराए गए हैं। - विनीत कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी, टूंडला