{"_id":"577fa1444f1c1b72027fcacf","slug":"the-strike-will-continue-until-the-transfer-of-sdm","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम के स्थानांतरण तक जारी रहेगी हड़ताल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम के स्थानांतरण तक जारी रहेगी हड़ताल
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Sat, 09 Jul 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
हड़ताल करते अधिवक्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अधिवक्ता और उसके पुत्रों के खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज कराने के विरोध में सदर तहसील में अधिवक्ताओं की कामबंद हड़ताल लगातार सातवें दिन शुक्रवार को भी जारी रही। अधिवक्ताओं ने 10 जुलाई को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को शिकोहाबाद में ज्ञापन सौंपकर एसडीएम के स्थानांतरण की मांग करने का निर्णय लिया।
तहसील बार एसोसिएशन और रेवेन्यू बार एसोसिएशन का संयुक्त धरना शुक्रवार को सदर तहसील में लक्ष्मी नरायन एडवोकेट की अध्यक्षता में जारी रहा। अध्यक्ष रामवीर सिंह यादव ने कहा कि अधिवक्ता विजय प्रकाश यादव एवं उनके पुत्रों के खिलाफ एसडीएम सदर द्वारा दर्ज कराए गए झूठे मुकदमे की निंदा करते हैं। धरना स्थल पर मौजूद सभी अधिवक्ताओं ने निर्णय लिया कि एसडीएम सदर का स्थानांतरण नहीं होने तक धरना जारी रखा जाएगा। अशोक शर्मा एडवोकेट ने कहा कि स्थानांतरण नहीं होने तक एसडीएम कोर्ट का बहिष्कार किया जाएगा। कमल सिंह एडवोकेट ने कहा कि संघर्ष समिति का गठन कर आंदोलन किया जाएगा। चंद्रप्रकाश गौतम ने कहा कि अधिवक्ताओं का प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को ज्ञापन सौंपकर एसडीएम के स्थानांतरण की मांग करेगा। संचालन गजेंद्र सिंह बौद्ध ने किया। इस दौरान रतनेश कुमार सिंह, मनोज कुमार सिंह, कमल सिंह, गुलाब सिंह यादव, दरवेंद्र सिंह, रामनरेश यादव, श्याम सिंह यादव, राकेश कुमार वर्मा, बृजमोहन चक्रवर्ती, हरीबाबू यादव, विनोद यादव, मुकेश यादव, सुभाषचंद्र जैन, राजेंद्र प्रसाद, प्रवीन कुमार, शिशुपाल सिंह, योगेश चंद्र सागर, कुंवर सिंह परमार, राजेंद्र सिंह बघेल आदि मौजूद रहे।