{"_id":"61cca5248cbb3264c90df1a2","slug":"the-sticks-went-on-asking-for-the-money-lent-10-people-injured-firozabad-news-agr5195516161","type":"story","status":"publish","title_hn":"उधार दिए रुपये मांगने पर चले लाठी डंडे, 10 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उधार दिए रुपये मांगने पर चले लाठी डंडे, 10 लोग घायल
विज्ञापन

फिरोजाबाद। उधार दिए रुपये के लेनदेन को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडे चले। इसमें 10 लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों का सरकारी ट्रामा सेंटर में डॉक्टरी परीक्षण कराया।
लाइनपार थाना क्षेत्र के मोहल्ला महताब नगर निवासी प्रदीप कुमार और रामनगर निवासी सतीश चंद्र के बीच रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद चला आ रहा है। प्रदीप का आरोप है कि सतीश ने अपनी दो बेटियों की शादी के लिए उससे करीब डेढ़ लाख रुपये लिया था। प्रदीप का कहना है कि उधारी के रुपये मांगने पर उसका विवाद सतीश पक्ष से हुआ था। इस विवाद को लेकर दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। दोनों तरफ से लाठी डंडे चले। इसमें दीपक, सती, प्रदीप, हिमांशु, हृदेश, संगीता, सावित्री, रीना, सरला, रजनी घायल हो गए। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था। दोनों ओर से तहरीर दी गई है। मामले की जांच की जा रही है।