{"_id":"63fa062bc59ea432d20feeb4","slug":"the-sports-ceremony-ended-by-giving-medals-to-the-winners-firozabad-news-c-25-1-73139-2023-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: विजेता खिलाड़ियों को मेडल देकर हुआ खेल समारोह का समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: विजेता खिलाड़ियों को मेडल देकर हुआ खेल समारोह का समापन
Sat, 25 Feb 2023 06:29 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sat, 25 Feb 2023 06:29 PM IST
विज्ञापन
विजेता खिलाड़ियों को मेडल देकर हुआ खेल समारोह का समापन
- शिक्षा के साथ खेलों की अनिवार्यता उसी प्रकार, जिस प्रकार मस्तिष्क के साथ शारीरिक शक्ति- एडीजे
संवाद न्यूज एजेंसी
शिकोहाबाद। जेएस विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में सभी संकाय के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथियों ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल एवं उपहार देकर सम्मानित किया।
समापन दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि एडीजे चंद्रशेखर, संजय यादव और एसपी ग्रामीण रणविजय सिंह ने खिलाड़ियों से भेंट की। उन्होंने कहा शिक्षा के साथ खेलों की अनिवार्यता उसी प्रकार है, जिस प्रकार मस्तिष्क के साथ शारीरिक शक्ति का होना अनिवार्य है। विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ. सुकेश यादव ने सभी खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया। भविष्य में खेलों की ओर और प्रयासरत रहने को प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर महानिदेशक डॉ. गौरव यादव,वाइस चेयरपर्सन गीता यादव, मैनेजिंग ट्रस्टी अशोक यादव उपस्थित रहे। संचालन डॉ. रूपकथा घोष एवं डॉ. शैलेंद्र सिंह चौहान ने किया। महानिदेशक डॉ. गौरव यादव ने आभार व्यक्त किया।
फोटो