फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The six-hour strike, the driver suffering

छह घंटे की हड़ताल, वाहन चालक बेहाल

Tue, 28 Jul 2015 09:43 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Tue, 28 Jul 2015 09:43 PM IST
विज्ञापन
The six-hour strike, the driver suffering
 प्रदेश सरकार द्वारा पेट्रोल एवं डीजल पर फिक्स वेट एवं प्रवेश कर लगाने के विरोध में जिले के पेट्रोल पंप चालकों ने हड़ताल रखी। सुबह छह बजे से दोपहर 12 बजे तक पेट्रोल एवं डीजल की तलाश में लोग भटकते दिखे। कई को बैरंग लौटना पड़ा। संचालकों ने चेतावनी दी यदि सरकार ने हमारी मांगों को नहीं माना तो अनिश्चित कालीन हड़ताल को विवश होंगे।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने पेट्रोल एवं डीजल पर वेट तथा प्रवेश कर को अन्य राज्यों की अपेक्षा सबसे अधिक लगाने का निर्णय लिया है। इसके कारण प्रदेश के उपभोक्ताओं को पेट्रोल एवं डीजल करीब दो एवं डेढ़ रुपया महंगा मिलेगा। वहीं क्रूड ऑयल पर पहले ही प्रवेश कर वसूला जा रहा है। इससे उपभोक्ताओं पर दोहरी मार पड़ेगी। इस मनमानी के खिलाफ प्रांतीय आह्वान पर मंगलवार को  जिले के करीब 70 पेट्रोल पंप संचालकों ने हड़ताल की। जो लोग सुबह पेट्रोल लेने को घरों से निकले उन्हें बैरंग लौटना पड़ा। कई लोग तो दो पहिया वाहनों को धक्का लगाते दिखे। सुबह छह बजे से शुरू हुई हड़ताल दोपहर करीब 12 बजे तक चली। स्टेशन रोड, जलेसर रोड, कोटला चुंगी के समीप कई वाहन चालक स्टाफ से मिन्नतें करते हुए ही दिखाई दिए। फीरोजाबाद पेट्रोलियम ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता की अध्यक्षता में शिकोहाबाद में स्थित भगवती पेट्रोल पंप पर बैठक आयोजित की गई। इसमें पेट्रोल पंप संचालकों ने एक स्वर से प्रदेश सरकार के द्वारा वैट एवं प्रवेश कर फिक्स लगाए जाने पर रोष जाहिर किया। राजकुमार गुप्ता ने कहा कि हम नहीं चाहते हैं कि प्रदेश की जनता दूसरे राज्यों से पेट्रोल एवं डीजल खरीदने को विवश हों। दूसरे राज्यों के समान ही वेट एवं एंट्री टैक्स नहीं लगाया तो अनिश्चित कालीन हड़ताल को वाध्य होंगे। इसकी जिम्मेदार प्रदेश सरकार होगी। मीटिंग में दिनेशचंद्र गुप्ता, हरिओम अग्रवाल, शैलेष मिश्रा, राजीव गुप्ता, अनिल गुप्ता, विजय आर्या, तरुण अग्रवाल, वीरेंद्र दत्त बंसल, निशांत गुप्ता, अरविंद पालीवाल, गौरव खत्री के साथ ही अन्य लोग शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed