फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The situation of night curfew is not being cautious, beyond the concentration zone 100

सावधानी नहीं बरती तो बन रहे नाइट कर्फ्यू के हालात, कंटेनमेंट जोन 100 के पार

Thu, 15 Apr 2021 12:10 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 15 Apr 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
The situation of night curfew is not being cautious, beyond the concentration zone 100
फिरोजाबाद। सुहागनगरी में कोरोना तेजी से फैल रहा है। मार्च के पहले सप्ताह में महज गिनती के कंटेनमेंट जोन थे, लेकिन अब इनकी संख्या 103 हो गई है। बुधवार को 10 कंटेनमेंट जोन नए बनाए गए हैं। हालांकि इन इलाकों में आने जाने वालों पर प्रशासन ने किसी तरह की पाबंदी नहीं लगाई है। कोरोना के सक्रिय केसों की संख्या 500 के करीब पहुंच गई है। यदि हालात नहीं सुधरे तो नाइट कर्फ्यू जनपद में लागू हो सकता है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण ने शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों को अपनी गिरफ्त में ले लिया है। कोविड सेंटर के साथ ही होम आइसोलेशन में लोग अपना इलाज करवा रहे हैं। जनपद में सोमवार तक कंटेनमेट जोन पहले 81 थे, अब वह संख्या बढ़कर 100 हो गई है। नए-नए इलाकों से मरीज मिल रहे हैं, इस कारण नए कंटेनमेंट जोन निर्धारित किए जा रहे हैं। जनपद में 89 कंटनेमेंट जोन शहरी और 14 कंटनेमेंट जोन देहात क्षेत्रों में सक्रिय हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक नया स्ट्रेन ज्यादा लोगों को चपेट में ले रहा है।
विज्ञापन

जून से लेकर सितंबर 2020 में रिकार्ड दर्ज कोरोना संक्रमित मिले थे। इसके बावजूद भी सक्रिय केसों की संख्या चार सौ के अंदर ही रही थी। वर्ष 2021 में सिर्फ अप्रैल माह को देखें तो कोरोना संक्रमण के सक्रिय मामले पांच सौ के करीब पहुंच गए हैं। शासन ने 500 सक्रिय केस होने पर नाइट कर्फ्यू लागू करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed