फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The service road into a swamp

दलदल में तब्दील हुआ सर्विस रोड

Tue, 21 Jun 2016 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद Updated Tue, 21 Jun 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
The service road into a swamp
दलदल में तब्दील हुआ सर्विस रोड - फोटो : अमर उजाला
बरसात से सर्विस रोड दलदल में तब्दील हो गए। सर्विस रोड पर जगह-जगह खोदे गए गड्ढों के कारण वाहन चालकों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। कहीं कई पैदल राहगीर गड्ढों गिरकर चुटैल हो गए।
विज्ञापन

शहर की विद्युत व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए विद्युत विभाग द्वारा अंडरग्राउंड केबिल डालने का कार्य कराया जा रहा है। जलेसर रोड, गांधी पार्क, आर्य नगर, बोधाश्रम रोड पर गड्ढे खोदे गए हैं। यहां कार्य से पूर्व ही फायर ब्रिगेड से सीबी गेस्ट हाउस तक सर्विस रोड खोद डाला गया। यहां जगह-जगह गहरे गड्ढे खुले पड़े हैं। वहीं शहर के भीड़भाड़ भरे मार्गों पर गहरे गड्ढे हादसों को न्योता दे रहे हैं। मंगलवार को शहर में मानसून की पहली बरसात ने राहगीरों की मुश्किल और बढ़ा दी। बरसात के कारण पूरा सर्विस रोड दलदल में तब्दील हो गया। सर्विस रोड पर खोदे पड़े गड्ढों में पानी भरने से कई वाहन बीच में ही फंस गए तो कई राहगीर गड्ढों में गिरकर चुटैल हो गए। वहीं स्टेट बैंक की साइड सर्विस रोड पर दिनभर जाम के हालत बने रहे।
विज्ञापन


बाक्स--
नगर आयुक्त ने एफआईआर दर्ज कराने की चेतावनी दी
सर्विस रोड और बोधाश्रम रोड पर खुदी पड़ी सड़कों से हो रही परेशानी के संबंध में कई लोगों ने नगर आयुक्त को फोन और कुछ ने कार्यालय पहुंचकर अवगत कराया। नगर आयुक्त रामऔतार रमन जेएसपी कंपनी के ठेकेदार को फोन कर सख्त चेतावनी दी और कहा कि एक दिन में जितनी जरूरत है, उतनी सड़क खोदी जाए। जहां-जहां कार्य पूरा हो जाए, उन सड़कों तत्काल ठीक कराया जाए, जिससे जनता को परेशानी न हो अन्यथा सारा सामान जब्त कर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed