फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The robbery accused surrendered in the police station sitting on a wheelchair

Firozabad News: लूट के आरोपी ने व्हीलचेयर पर बैठकर थाने में किया सरेंडर

Sun, 06 Oct 2024 03:00 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 06 Oct 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
The robbery accused surrendered in the police station sitting on a wheelchair
शिकोहाबाद। जनसेवा केंद्र संचालक के साथ हुई लूट के तीसरे आरोपी ने परिजन के साथ व्हीलचेयर पर बैठकर पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया। पुलिस को उसकी जेब में से लूटे हुए लगभग 2200 रुपये बरामद हुए हैं। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है। इस घटना में वांछित दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। वहीं दो साथियों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


सागर एन्क्लेव निवासी सुरेंद्र कुमार गुप्ता नगर पालिका के सामने जनसेवा केंद्र चलाते हैं। 26 सितंबर की रात को घर जा रहे थे। उनके पास चार थैले थे, जिसमें टिफिन के अलावा दुकान का अन्य सामान रखा हुआ था। बाइक सवार दो अज्ञात बदमाश जनसेवा केंद्र संचालक के थैले छीनकर भाग निकले थे। इसकी रिपोर्ट पीड़ित ने दो दिन बाद थाना शिकोहाबाद में दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

पुलिस ने इस घटना के दो आरोपियों फैजान निवासी तेली गली मोहम्मद माह शिकोहाबाद एवं हिस्ट्रीशीटर रमाकांत उर्फ धांसू निवासी गांव खुशहालपुर थाना जसराना को मांडई गांव के पास से 3 अक्तूबर को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया था। इस घटना में शामिल तीसरे आरोपी शहवाज निवासी तेली गली शिकोहाबाद ने पुलिस के भय से शुक्रवार रात 10:30 बजे के करीब अपने परिजन के साथ व्हीलचेयर पर बैठकर सीने पर बैनर लगाकर पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने आरोपी के पास से तलाशी के दौरान लूटे हुए लगभग 2200 रुपये बरामद किए हैं। आरोपी को न्यायालय ने जेल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पांच लोगों ने मिलकर की थी 50 हजार रुपये की लूट

शिकोहाबाद। आत्मसमर्पण करने थाने पहुंचे आरोपी ने पूरी घटना का खुलासा किया। उसने बताया कि पांच लोगों ने मिलकर 50 हजार रुपये की लूट की थी। सभी ने बराबर-बराबर हिस्सेदारी ली थी। हिस्सेदारी लेकर जाने के दौरान अचानक शहवाज का पैर मुड़ गया था। इससे उसके काफी चोट आई थी। वह चलने में असमर्थ हो गया था। लूटे हुए रुपयों से ही उसने अपना उपचार कराया था। वहीं पीड़ित ने बताया कि मुकदमा दर्ज कराने के दौरान मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी कि मेरे एक थैले में नकदी रखी हुई है। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार का कहना है कि पीड़ित ने मुकदमा दर्ज कराते समय तहरीर में नकदी की जानकारी नहीं दी थी। पकड़े गए लुटेरों ने इस बात का खुलासा किया था।


मैं सरेंडर कर रहा हूं, दोबारा गलती नहीं करूंगा
शिकोहाबाद। जनसेवा केंद्र संचालक से लूट का तीसरा आरोपी शहवाज अपने सीने पर बैनर लगाकर व्हीलचेयर पर बैठकर थाने पहुंचा। बैनर पर लिखा हुआ था कि गत 26 सितंबर को मैंने स्टेशन रोड स्थित सागर एन्क्लेव के अंदर अपने साथियों के साथ लूट की घटना की थी। मैं आत्मसमर्पण कर रहा हूं। भविष्य में ऐसी गलती दोबारा नहीं करूंगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed