फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The roads of the district will be chamacham with Rs 40 crore

Firozabad News: जिले की सड़कें 40 करोड़ रुपये से होंगी चमाचम

Thu, 29 Jun 2023 11:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Thu, 29 Jun 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
The roads of the district will be chamacham with Rs 40 crore
फिरोजाबाद। जिले की पांच विधानसभा क्षेत्र की करीब 40 किलोमीटर सड़कों को चमकाने की तैयारी पीडब्ल्यूडी विभाग ने कर ली है। इस पर 30 करोड़ धनराशि खर्च की जाएगी। सभी पांच विधानसभा क्षेत्र में दो-दो करोड़ के हिसाब से कुल 10 करोड़ रुपये से जिले की उन सड़कों की मरम्मत कराई जाएगी, जो खस्ताहाल होंगी। पीडब्ल्यूडी विभाग ने सड़कों को चिह्नित कराने के साथ धनराशि की डिमांड शासन को भेज दी है। लोकसभा चुनाव आने से पूर्व जिले की सड़कों को चमकाने की कवायद पीडब्ल्यूडी ने करनी शुरू कर दी है। जिले की सभी पांच विधानसभा क्षेत्रों में सड़कों की मरम्मत कराई जाएगी। पांचों विधानसभा क्षेत्र की उन सड़कों को सुधार के लिए चिह्नांकित किया है जिनकी हालत खराब है। सड़कों का जेई के माध्यम से निरीक्षण कराने के बाद इनके सुधार कार्य कराने के लिए शासन से करीब 40 करोड़ की धनराशि की डिमांड विभाग के द्वारा भेजी गई है। इस धनराशि से शिकोहाबाद, सिरसागंज, टूंडला व जसराना के साथ-साथ फिरोजाबाद विधानसभा को भी शामिल किया है।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी विभाग के अफसरों के अनुसार एक किलोमीटर सड़क के निर्माण पर करीब 70 से 80 लाख रुपये तक खर्च होगा। उसी हिसाब से धनराशि की डिमांड की है। इसके साथ प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में दो-दो करोड़ रुपये सड़कों के सुधार कार्य पर विभाग के द्वारा खर्च किया जाएगा।बारिश समाप्त होने के बाद जिले की खस्ताहाल सड़कों को तेजी से सुधारा जा सके। विभागीय अफसरों को शासन से धनराशि आवंटित होने का इंतजार है।
विज्ञापन

---
जिले की सभी पांच विधानसभाओं क्षेत्र की सड़कों के नवनिर्माण के साथ ही साथ सुधार कार्य के लिए करीब 40 करोड़ की धनराशि की डिमांड की है। इसमें प्रत्येक विधानसभा में छह-छह करोड़ रुपये नवनिर्माण तथा हर विधानसभा क्षेत्र में दो-दो करोड़ सुधार कार्य पर खर्च करने को मांगा है। धनराशि जारी होते ही काम तेजी से प्रारंभ कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अतर सिंह, अधिशाषी अभियंता पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड फिरोजाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed