फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The road leading to the birthplace of Baba Neeb Karori will now be five and a half meters wide.

Firozabad News: बाबा नीब करोरी की जन्मस्थली तक जाने वाला मार्ग अब साढ़े पांच मीटर चौड़ा बनेगा

Fri, 02 Jan 2026 11:44 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 02 Jan 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
The road leading to the birthplace of Baba Neeb Karori will now be five and a half meters wide.
बाबा नीब करौली धाम मार्ग को 5.5 मीटर चौड़ीकरण पर मंथन करते डीएम रमेश रंजन,सीडीओ शत्रोहन वैश्य व - फोटो : बाबा नीब करौली धाम मार्ग को 5.5 मीटर चौड़ीकरण पर मंथन करते डीएम रमेश रंजन,सीडीओ शत्रोहन वैश्य व अन्य अधिकारी। स्रोत विभाग
फिरोजाबाद। डीएम रमेश रंजन ने सीडीओ शत्रोहन वैश्य के साथ बाबा नीब करोरी के जन्म स्थान को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। श्रद्धालुजनों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए यातायात को सुगम बनाने को 5.5 मीटर चौड़ीकरण किए जाने को विस्तृत डीपीआर बनाने की हिदायत अफसरों को दी। ताकि यहां आने वाले पर्यटकों के साथ श्रद्धालुजन को दिक्कत का सामना नहीं करना पड़े। वर्तमान में मार्ग संकरा होने के कारण जाम की स्थिति बनी रहती है।
विज्ञापन

डीएम रमेश रंजन शुक्रवार को बाबा नीब करोरी के जन्म स्थान को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग का निरीक्षण करने पहुंचे थे। सीडीओ शत्रोहन वैश्य के साथ मार्ग का निरीक्षण करने पहुंचे जिलाधिकारी ने कहा कि मार्ग काफी संकरा होने के कारण श्रद्धालुजनों के आने के दौरान जाम जैसे हालात बन जाते हैं। उन्होंने मार्ग को 5.5 मीटर चौड़ा बनाए जाने की हिदायत दी। ताकि जन्म स्थान तक पहुंचने में किसी प्रकार की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़े। उन्होंने कहा कि वर्तमान में यह मार्ग काफी संकरा है। इसके कारण बाबा के दर्शन हेतु आने वाले भक्तों को जाम और असुविधा का सामना करना पड़ता था। मौके पर मौजूद अधिकारियों से कहा कि मार्ग के चौड़ीकरण का विस्तृत प्रस्ताव (डीपीआर) तैयार कर धर्मार्थ कार्य विभाग के साथ-साथ लोक निर्माण विभाग को भेजना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि बाबा नीब करौली का जन्म स्थान न केवल आस्था का केंद्र बल्कि पर्यटन की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है। डीएम के निरीक्षण के दौरान एसडीएम टूंडला अंकित वर्मा, बीडीओ के साथ अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed