फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The revenue team put four defaulters of more than four lakhs in revenue lockup in Firozabad

Firozabad: चार लाख से अधिक के बकायेदारों के खिलाफ राजस्व टीम ने की कार्रवाई, चार को राजस्व हवालात में किया बंद

Sat, 21 Jan 2023 08:59 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 21 Jan 2023 08:59 PM IST
सार

फिरोजाबाद में राजस्व विभाग की टीम ने बड़े बकायेदारों के खिलाफ अभियान चलाया। चार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया और राजस्व हवालात में डाल दिया। 

विज्ञापन
The revenue team put four defaulters of more than four lakhs in revenue lockup in Firozabad
arrest symbol - फोटो : amar ujala

विस्तार

जिले में डीएम रवि रंजन के निर्देश पर चार लाख से ऊपर के बकायेदारों पर सख्ती शुरू कर दी गई है। शनिवार को राजस्व विभाग ने तहसील क्षेत्र के चार लाख रुपये से अधिक के बकाएदारों के खिलाफ    कार्रवाई की। टीम ने चार बड़े बकायेदारों को पकड़कर राजस्व हवालात में डाल दिया।

विज्ञापन


टीम ने यह कार्रवाई शिकोहाबाद तहसील क्षेत्र में की। एसडीएम शिव ध्यान पांडेय ने बताया कि राजस्व विभाग की टीम ने चार बड़े बकाएदारों को पकड़कर राजस्व हवालात में बंद किया है। पकड़े गये विद्युतदेय के बकायेदारों में हरीसिंह निवासी निकाऊ खैरगढ़ जिन पर 416396 रुपये और ब्याज है। वहीं बैंक देय इंडियन बैंक के बाकीदार सुघर सिंह निवासी बैरनी सनोरा पर 477273 रुपये के अतिरिक्त ब्याज है। 
विज्ञापन


एलडीबी बैंक के बाकीदार भानुप्रताप सिंह निवासी आरापुर पर 305940 रुपये और ब्याज तथा बैंक देय दिवारीलाल निवासी सांखिनी पर 485746 रुपये और ब्याज तथा तहसील का 10 प्रतिशत की वसूली है। उन्होंने बताया कि इन चारों बकाएदारों को पकड़ कर राजस्व हवालात में डाला गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed