फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The revenue department team removed the encroachment from the Chak Marg

Firozabad News: राजस्व विभाग की टीम ने हटाया चकमार्ग से कब्जा

Sat, 26 Apr 2025 11:58 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 26 Apr 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
The revenue department team removed the encroachment from the Chak Marg
 जसराना के गांव नगला तुरसी में चकमार्ग से अवैध कब्जे को हटवाते तहसीलदार जसराना
जसराना। अवैध रूप से चकमार्ग पर कब्जा करने की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम के निर्देश पर तहसीलदार जसराना कानूनगो एवं लेखपाल के साथ मौके पर पहुंचे। जेसीबी के माध्यम से चकमार्ग को कब्जे से मुक्त कराया गया। दोबारा कब्जा करने पर रिपोर्ट दर्ज कराने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

तहसील जसराना के गांव सलेमपुर जसराना के मजरा नगला तुरसी निवासी सोवरन सिंह ने एसडीएम जसराना को शिकायती पत्र दिया था। शिकायती पत्र में गांव के ही 12 लोगों पर अवैध रूप से चकमार्ग पर कब्जा करने का आरोप लगाया था। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए एसडीएम पुष्पेंद्र सिंह ने तहसीलदार कृष्णराज की अध्यक्षता में कानूनगो लटूरी सिंह एवं लेखपाल रणजीत सिंह की टीम बनाई।
विज्ञापन

टीम को मौके पर जाकर कार्रवाई कर अवैध रुप से कब्जा हटवाने का निर्देश दिया। टीम शनिवार को मौके पर पहुंचे। इस दौरान जेसीबी के माध्यम से अवैध कब्जे को हटवाकर चकमार्ग पर मौजूद अवैध कब्जे को हटवाया गया। कार्रवाई के दौरान लोगों की भीड़ लगी रही। तहसीलदार कृष्णराज सिंह ने कहा अवैध कब्जे को हटवा दिया गया है। दोबारा कब्जा किया तो रिपोर्ट दर्ज करा कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed