{"_id":"61a7b29ab0a7ca7ceb44879c","slug":"the-reason-for-the-accidents-being-the-cows-roaming-on-the-road-firozabad-news-agr5164851173","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़कों पर घूम रहे गोवंश बन रहे है हादसों का कारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़कों पर घूम रहे गोवंश बन रहे है हादसों का कारण
विज्ञापन
सड़कों पर घूम रहे गोवंश बन रहे हादसों का कारण
फिरोजाबाद। सुहागनगरी में सड़कों पर घूम रहे आवारा पशुओं के कारण हर रोज हादसे हो रहे हैं। सोमवार को बाइक सवार एक महिला और एक व्यक्ति की मौत गाय से टकराने के कारण हो गई थी, जबकि चार लोग घायल हुए थे। इसके बाद भी इन पशुआें को पकड़वाने के लिए जिम्मेदार अफसर गंभीर नहीं हैं।
सबसे अधिक गोवंश सिरसागंज थाना क्षेत्र से गुजर रहे हाईवे पर दिखाई देते हैं। यह गोवंश जहां किसानों की फसल को नुकसान पहुंचाते हैं, वहीं हादसे का कारण बन रहे हैं। कसबा कठफोरी के समीप भी पूर्व में कई हादसे इन गोवंशों के कारण हुए हैं। इन्हें पकड़वाने के लिए ग्रामीणों ने मांग की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। आवारा पशु एका, जसराना, मक्खनपुर, सिरसागंज, नगला खंगर, नगर क्षेत्र में सुभाष तिराहा, जलेसर रोड, कोटला रोड सब्जी मंडी के समीप, बजरिया सब्जी मंडी, सुहागनगर क्षेत्र में सबसे ज्यादा हैं। इस संबंध में अपर नगर आयुक्त अरविंद कुमार राय ने कहा कि गोवंश पकड़वाने के लिए नगर निगम के पास एक वाहन है। जल्द ही अभियान चलाकर गोवंशों को पकड़वाया जाएगा।