फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The rain caused power outage in more than two dozen neighborhoods

Firozabad News: बारिश ने उड़ाई दो दर्जन से ज्यादा मोहल्लों की बिजली

Mon, 13 Jan 2025 12:11 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 13 Jan 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
The rain caused power outage in more than two dozen neighborhoods
औद्योगिक क्षेत्र फीडर पर आए फॉल्ट को ठीक करते विद्युतकर्मी। - फोटो : औद्योगिक क्षेत्र फीडर पर आए फॉल्ट को ठीक करते विद्युतकर्मी।
फिरोजाबाद। शनिवार रात हुई तेज बारिश ने दो दर्जन से ज्यादा मोहल्लों की बिजली उड़ा दी। कई जगह ट्रांसफार्मर में खराबी आई है। विद्युत आपूर्ति सुबह तक न शुरू होने से कई क्षेत्रों में पेयजल संकट रहा।
विज्ञापन

रात नौ बजे से बारिश शुरु हो गई थी। सुरक्षा की दृष्टि से विद्युत आपूर्ति बंद कर दी गई थी। बारिश थमने के बाद आपूर्ति को शुरू किया गया। औद्योेगिक क्षेत्र में मोना ग्लास के समीप फॉल्ट हो गया। आर्चिड ग्रीन सहित अन्य क्षेत्रों की सप्लाई सात घंटे से ज्यादा बाधित रही।
विज्ञापन

लेबर कॉलोनी, गल्ला मंडी, घेर खोखल की सप्लाई बंद रही। इधर यूपीएसआईडीसी विद्युत केंद्र के अन्तर्गत आने वाले बसंत बिहार कॉलोनी सहित नई आबादी क्षेत्र के एक दर्जन मोहल्ले अंधकार में डूबे रहे। बिजली के नहीं आने के कारण स सुबह लोग पानी नहीं भर सके हैं। इसके कारण काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। तिलक नगर, बोधाश्रम सहित अन्य इलाकों में सप्लाई बाधित रही। जेई रंजीत सिंह ने बताया कि बारिश के कारण फॉल्ट हुए थे। रात में ही फॉल्ट को ठीक करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed