फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The power project launched by MP

सांसद ने किया विद्युत परियोजना का शुभारंभ

Sat, 22 Aug 2015 10:57 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Sat, 22 Aug 2015 10:57 PM IST
विज्ञापन
The power project launched by MP
जसराना। जसराना को निर्बाध आपूर्ति देने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा बनाए गए बिजलीघर का लोकार्पण सांसद अक्षय यादव द्वारा किया गया। सांसद अक्षय यादव ने कहा कि अब जसराना को निर्बाध सोलह घंटे की आपूर्ति दी जाएगी। कार्यकर्ताओं को प्रदेश सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने को कहा।
विज्ञापन

शनिवार को जसराना में 33/11 केवी विद्युत उपसंस्थान का लोकार्पण करते हुए मुख्य अतिथि सांसद अक्षय यादव ने कहा कि सपा सरकार द्वारा क्षेत्र की खुशहाली के कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिजलीघर के आरंभ होने से कसबा के लोगों को राहत मिलेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि साइकिल चलाने से नहीं सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने से जनता को लाभ होगा। विधायक रामवीर सिंह यादव ने कहा कि सपा सरकार ने हमेशा जाति, धर्म, वर्ग से उठकर राजनीति की है। जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चंद्र चंचल,  माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड के अध्यक्ष डा. सनिलकुमार वर्मा, शिकोहाबाद विधायक ओमप्रकाश वर्मा, सिरसागंज विधायक प्रतिनिधि छोटू यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष रामसेवक यादव, वीरेंद्र सिंह यादव एक्सईएन प्रमोद द्विवेदी, एसडीएम राजेश सुमन, जेई दिनेश चंद्र मिश्रा के साथ नगर पंचायत अध्यक्ष राघवेंद्र नागर, नगर अध्यक्ष जमालुद्दीन कुरैशी रहे।
विज्ञापन


विद्युत सब स्टेशनों का लोकार्पण
सिरसागंज। शनिवार को  ब्लाक मदनपुर के ग्राम सलेमपुर व उखरेंड में बने नवनिर्मित विद्युत सब स्टेशनों का लोकार्पण सिरसागंज विधायक हरिओम यादव और शिकोहाबाद विधायक ओमप्रकाश वर्मा ने संयुक्त रुप से किया। इस मौके पर ठा. प्रदीप सिंह, रामहरी यादव, लव यादव, संजू यादव, डीपी यादव, राधाकिशन राजपूत, नीरज बेडिया, लालजी तौमर आदि ने विधायकाें का माला पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed