{"_id":"e8a13b677a35ae70011733335b4bf6c6","slug":"the-poetry-in-tundla-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टूंडला में हुआ काव्यपाठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टूंडला में हुआ काव्यपाठ
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Sun, 03 Jan 2016 10:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंदी साहित्य संगम के तत्वावधान में काव्य संध्या का आयोजन किया गया। काव्य संध्या मेें कवियों ने अपनी कविताओं से लोगों को भावविभोर कर दिया। शुभारंभ दिनेशकांत दोषी ने सरस्वती वंदना से किया।
सबसे पहले डा. राधे श्याम राही ने कहा ‘लोग चाहत के लिए जीते हैं, गैर के गम खुशी से पीते हैं।’ डा. अनिल उपाध्याय ने दीवार पर टंगी घड़ी का पेंडुलम सुनाकर सभी को भाव विभोर कर दिया। गीतकार सुबोध सुलभ ने पढ़ा ‘निकल होठों से अभिव्यक्ति गगन में घूम आती है।’ कवि शंभू दयाल पोरवाल ने पढ़ा ‘अगर मेरी राहें यहां न बनी तो बनाउंगा।’ दिलीप गौड़ ने पढ़ा ‘सूना-सूना घर तेरा खाली-खाली लगता है। देख कर आंखें नम होती हैं यहां हर आदमी बिकता है।’ दिनेशकांत दोषी ने अपने गीत में कहा ‘आंधियां ही फकत थे उठाते रहे और बुझाते रहे।’ इस दौरान चंद्रमोहन कुलश्रेष्ठ, बनवारी लाल शर्मा, राहुल सोलंकी, पीबी शर्मा, अनिल उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।