फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The performance of candidates

अभ्यर्थियों ने किया प्रदर्शन

Wed, 23 Sep 2015 11:12 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Wed, 23 Sep 2015 11:12 PM IST
विज्ञापन
The performance of candidates
फीरोजाबाद।  गणित विज्ञान भर्ती प्रक्रिया में पूर्व में निर्धारित की गई तिथि पर  नियुक्ति पत्र ना मिलने की वजह से अभ्यर्थियों ने मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन  किया। बीएसए दफ्तर पहुंचे अभ्यर्थी को संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो डीएम  कार्यालय पहुंच गए। विरोध प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों को आचार संहिता का  भय दिखाकर वापस लौटने पर मजबूर कर दिया। बीएसए ने गुरुवार को नियुक्ति पत्र  देने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

शिक्षक भर्ती में विगत दिनों अंतिम सूची पर  काउंसलिंग की प्रक्रिया पूरी कर ली गईं।  महिलाओं एवं विकलांग अभ्यर्थियों ने मनचाहे स्कूल के लिए विकल्प भरवाए। उन्हें नियुक्ति पत्र  देने के लिए बुधवार को बुलाया गया। लेकिन आचार संहिता लगने की वजह से  नियुक्ति पत्र देने की कार्रवाही रोक दी गई। आचार संहिता के दौरान नियुक्ति  पत्र देने के लिए शासन से अनुमति मांगी है। बुधवार को अभ्यर्थी बीएसए  दफ्तर पर पहुंच गए। वहां से अभ्यर्थी संतुष्ट नहीं हुए तो डीएम दफ्तर पहुंच  गए। लेकिन डीएम नहीं होने पर अभ्यर्थी ने मुख्यालय के बाहर बैठ गए और  विरोध प्रदर्शन शुरु कर दिया। थोड़ी देर बाद एडीएम कर्मेंद्र सिंह  अभ्यर्थियों की समस्या सुनने पहुंचे। उन्होंने आचार संहिता के दौरान  प्रदर्शन करना गैरकानूनी बताया। बीएसए बालमुकुंद प्रसाद ने कहा कि नियुक्ति  पत्र देने के लिए आयोग से अनुमति मांगी है। उन्होंने हंगामा करने पर  अभ्यर्थियों पर फटकार लगाई। बाद में गुरुवार को नियुक्ति पत्र देने का  भरोसा जताया है। अभ्यर्थियों का कहना है था कि एटा, लखनऊ सहित अन्य जनपदों  में नियुक्ति पत्र बट गए हैं। वहां क्यों आचार संहिता नहीं देखी जा रही है।  विरोध प्रदर्शन में गौरव पुंडीर, नवीन यादव, विक्रम, पंकज, रमाकंात, नुपूर  यादव, हेमंत कुमार, पारुल, दीपक आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed