फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The old man was murdered over the transaction of Rs.

रुपये के लेनदेन को लेकर की गई थी वृद्घ की हत्या

Mon, 31 Jan 2022 11:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
The old man was murdered over the transaction of Rs.
खैरगढ़ पुलिस द्वारा पकड़े गए हत्याआरोपी पिता पुत्र - फोटो : FIROZABAD
खैरगढ़ (फिरोजाबाद)। एका थाना क्षेत्र के गांव गेहरी निवासी वृद्ध की हत्या का खुलासा खैरगढ़ थाना पुलिस ने सोमवार को किया। चचेेरे भाई पर रखवाए गए छह लाख 40 हजार रुपये वापस मांगने पर वृद्ध की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार लिया है। इनके पास से हत्या के दौरान प्रयोग किया गया तमंचा भी बरामद किया है।
विज्ञापन

एका थाना क्षेत्र के गांव गेहरी निवासी अनोखे लाल का शव 26 जनवरी को खैरगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत ककरारा-केशूपुर मार्ग पर मिला था। वृद्ध की गोली मारकर हत्या की गई थी। खैरगढ़ थाना पुलिस ने मृतक के चचेरे भाई वीरेंद्र निवासी गांव गेहरी थाना एका की तहरीर पर हत्या का मुकदमा अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज किया। पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि वृद्ध की हत्या वादी वीरेंद्र के पुत्र सतेंद्र ने की है। पुलिस ने आरोपी सतेंद्र और उसके पिता वीरेंद्र को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष खैरगढ़ विनय भारद्वाज ने बताया कि अनोखेलाल के बेटे श्रीकिशन की ससुराल एटा में है।
विज्ञापन

श्रीकिशन को करीब दस लाख रुपये ससुराल से मिला था। तीन लाख 40 हजार रुपये का लोन चुकाने के बाद शेष बचे छह लाख 40 हजार रुपये अनोखेलाल ने अपने चचेरे भाई वीरेंद्र के पास रखवा दिए थे। रुपये वापस लेेने के लिए अनोखेलाल और श्रीकिशन तकादा कर रहे थे। जिसको लेकर सत्येंद्र ने 25 जनवरी की रात अनोखेलाल की हत्या करने के बाद शव को खैरगढ़ क्षेत्र में फेंक दिया और पिता वीरेंद्र को अनोखेलाल की हत्या की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटे को हत्या के आरोप में जेल जाने से बचाने के लिए वीरेंद्र ने पुलिस को गुमराह किया। अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस ने हत्या के दौरान प्रयोग किया गया तमंचा भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed