{"_id":"687cd990f4c8eb1f1004a2b2","slug":"the-number-of-patients-suffering-from-stomach-and-fever-was-more-in-the-health-fair-firozabad-news-c-169-1-sagr1024-152674-2025-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: आरोग्य मेले में पेट व बुखार के मरीजों की संख्या रही अधिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: आरोग्य मेले में पेट व बुखार के मरीजों की संख्या रही अधिक
Sun, 20 Jul 2025 05:27 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sun, 20 Jul 2025 05:27 PM IST
विज्ञापन
आरोग्य मेले में पेट व बुखार के मरीजों की संख्या रही अधिक
- मेले में 2210 मरीजों ने कराया इलाज
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। स्वास्थ्य विभाग द्वारा रविवार को जन आरोग्य मेले का आयोजन जिले के सभी 67 उप स्वास्थ्य केंद्रों पर किया गया। इस दौरान कुल 2210 मरीजों ने मेले में पहुंचकर निशुल्क चिकित्सा सेवाओं का लाभ उठाया। कई मरीजों के गोल्डन कार्ड बनाए गए। जन आरोग्य मेले में मरीजों को स्वास्थ्य जांच के साथ ही मुफ्त दवाएं भी दी गईं। इसके अतिरिक्त कुछ केंद्रों पर आयुष चिकित्सा, परिवार नियोजन परामर्श, टीकाकरण, और पोषण संबंधित जानकारी भी दी गई।
मेले में आने वाले मरीजों में बुखार और पेट संबंधी रोगियों की संख्या सबसे अधिक रही। चिकित्सकों ने इन मरीजों का मौके पर ही परीक्षण कर आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया। इसके अलावा सामान्य सर्दी-जुकाम, त्वचा रोग, उच्च रक्तचाप और मधुमेह से पीड़ित लोगों की भी जांच की गई। एसीएमओ डॉ. पवन कुमार ने बताया कि, जन आरोग्य मेला लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएं नजदीक उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। जिले के सभी उप स्वास्थ्य केंद्रों पर इसे सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। बड़ी संख्या में मरीजों ने इसका लाभ उठाया। खास तौर पर मानसून के मौसम में बुखार और पेट के संक्रमण से पीड़ित लोगों की संख्या में इजाफा हुआ है, जिसके मद्देनजर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। एसीएमओ ने बताया कि रविवार को मेले नियमित रूप से आयोजित किए जाते रहेंगे ताकि ग्रामीण व दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को भी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं सुलभ हो सकें।