फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The new office bearers of Bharat Vikas Parishad were administered the oath

Firozabad News: भारत विकास परिषद के नवीन पदाधिकारियों को दिलाई शपथ

Sun, 29 Jun 2025 10:38 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 29 Jun 2025 10:38 PM IST
विज्ञापन
The new office bearers of Bharat Vikas Parishad were administered the oath
भारत विकास परिषद के नवनिर्वाचित पदा​धिकारी। सोर्स  संगठन।
फिरोजाबाद। भारत विकास परिषद प्रधान शाखा द्वारा मोती इम्पीरियल रिसोर्ट में आयोजित अधिष्ठापन एवं दायित्व ग्रहण समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इसमें नवीन पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रांतीय अध्यक्ष उमेश बंसल, महासचिव सीए विवेक अग्रवाल, एवं वित्त सचिव सीए नितिन अग्रवाल, वीनू जैन ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। कार्यक्रम की खूबसूरती को बढ़ाते हुए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया, जिनमें बच्चों एवं युवाओं ने रंगारंग प्रस्तुतियां देकर सबका मन मोह लिया। देशभक्ति गीतों एवं नृत्य कार्यक्रमों ने वातावरण को जोश एवं उत्साह से भर दिया।
विज्ञापन

समारोह के दौरान नवीन दायित्व धारियों को विधिवत रूप से शपथ दिलाई गई, जिनमें सचिव सचिन अग्रवाल, कोषाध्यक्ष यश गर्ग एवं उनकी टीम के अन्य सदस्यों ने शपथ ली। कार्यक्रम में राहुल गर्ग, बसंत गुप्ता एवं सुधीर गुप्ता ने अपने प्रेरणादायक उद्बोधनों से सभी को अभिभूत किया। शाखा संस्थापक कृष्ण मुरारी लाल, पुष्पेंद्र गोयल, शैलेश अग्रवाल, विष्णु अग्रवाल, विपिन अग्रवाल, योगेंद्र जैन, आकाश बंसल, राजू अग्रवाल एवं अमरीश गुप्ता आदि शामिल रहे। संचालन विपुल अग्रवाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed