फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The neighbor had gone to bathe in the Ganga with his brothers in the passenger train.

Firozabad News: पैसेंजर ट्रेन से सगे भाइयों के साथ गंगा स्नान को गया था पड़़ोसी

Tue, 18 Jun 2024 12:48 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 18 Jun 2024 12:48 AM IST
विज्ञापन
The neighbor had gone to bathe in the Ganga with his brothers in the passenger train.
पैसेंजर ट्रेन से सगे भाइयों के साथ गंगा स्नान को गया था पड़़ोसी फिरोजाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र के दो सगे भाई पड़़ोसी को लेकर गंगा स्नान के लिए पैसेंजर ट्रेन द्वारा फर्रुखाबाद गए थे। दोपहर एक बजे तीनों गहरे पानी में चले गए। जिससे तीनों डूब गए। युवकों के डूबने की जानकारी मिलते ही परिजन के बीच कोहराम मच गया।
विज्ञापन

मोहल्ला कैलाश नगर गली नंबर 9 निवासी हरवीर सिंह (37), भाई लकी (20), पड़ोसी अंकित (20), पीयूष, ईशु के साथ सोमवार को फिरोजाबाद से पैसेंजर ट्रेन द्वारा फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर निर्जला एकादशी के उपलक्ष्य में गंगा स्नान के लिए गए थे। स्नान करते समय गहरे पानी में जाने से हरवीर, लकी और अंकित डूब गए। उनके डूबते ही साथी चिल्लाने लगे थे। परिवार में हरवीर सबसे बड़ा भाई और लकी सबसे छोटा भाई था। हरवीर कारखाने में काम करता था। उसके तीन बच्चे भी है। वह पांच भाइयों में सबसे बड़ा था। इसके अलावा अंकित भी कारखाने में काम करता था। पिता के देहांत के बाद वह अपनी मां के साथ रहता था। बड़ा भाई शादी के बाद से ही अलग रहता है।
विज्ञापन


मेरा लाल कहां गया....
फर्रुखाबाद गंगा स्नान के दौरान अंकित के डूबने की जानकारी मिलते ही मां जोर-जोर से चीखने चिल्लाने लगी थी। अंकित के पिता की मौत के बाद अंकित ही उनकी मांं का सहारा था। मां बिलखती हुई बोल रही थी कि मेरा लाल कहां गया अब मेरा ख्याल कौन रखेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दशहरा पर नहीं जा पाए थे गंगा स्नान को
हरवीर और लकी ने अपने दोस्तों के साथ वैसे तो गंगा दशहरा पर स्नान की योजना बनाई थी, लेकिन वह नहीं जा पाए थे। इस कारण वह निर्जला एकादशी पर गंगा स्नान को टूंडला से फर्रुखाबाद जाने वाली ट्रेन से ही सभी दोस्त गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed