{"_id":"6956c8d002da32d0be0ab567","slug":"the-municipal-corporation-will-collect-rs-275-crore-from-the-public-in-90-days-firozabad-news-c-169-1-sagr1025-164308-2026-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: नगर निगम 90 दिन में जनता से वसूलेगा 27.5 करोड़ रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: नगर निगम 90 दिन में जनता से वसूलेगा 27.5 करोड़ रुपये
Fri, 02 Jan 2026 12:49 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Fri, 02 Jan 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
फोटो 13 नगर निगम फिरोजाबाद। फाइल
फिरोजाबाद। वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतिम तीन महीनों में नगर निगम ने खजाने को भरने के लिए कमर कस ली है। भवन और जलकर के बकाया 27.5 करोड़ रुपये की वसूली सुनिश्चित करने के लिए निगम ने व्यापक रणनीति तैयार की है। बीते वित्तीय वर्ष की शानदार प्रगति को देखते हुए चालू वित्तीय वर्ष में शासन ने निगम को 56 करोड़ रुपये की वसूली का भारी-भरकम लक्ष्य दिया है।
31 दिसंबर 2025 तक आए 28.5 करोड़
निगम के आंकड़ों के मुताबिक, वर्तमान वित्तीय वर्ष में 31 दिसंबर 2025 तक कुल 28.5 करोड़ रुपये का टैक्स जमा हो चुका है। अब शेष लक्ष्य की पूर्ति के लिए निगम के पास मात्र 90 दिन का समय बचा है। इसके लिए वार्ड और मोहल्लावार विशेष टीमों का गठन किया गया है, जो बड़े बकायेदारों पर फोकस करेंगी।
बेहतर वसूली से चमकी क्षेत्र की सूरत
कर वसूली में फिरोजाबाद नगर निगम की रिकॉर्ड तोड़ प्रगति का लाभ शहर के विकास में दिख रहा है। बीते साल बेहतर राजस्व प्रदर्शन के कारण शासन से लगभग 350 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड वित्तीय मदद मिली। इसी बजट से शहर में कई बड़ी योजनाएं धरातल पर आ रही हैं। वर्किंग वुमेन हॉस्टल का निर्माण, सीएम ग्रिड योजना के तहत सड़कों का सुदृढ़ीकरण, अर्बन प्लाजा और कम्युनिटी सेंटर का विकास किया जा रहा है।
विज्ञापन
तीन वर्षों में निगम के राजस्व की लंबी छलांग
निगम के खजाने में पिछले तीन वर्षों में अभूतपूर्व वृद्धि दर्ज की गई है। 2022 के मुकाबले वसूली का ग्राफ करीब चार गुना बढ़ चुका है।
वित्तीय वर्ष जमा भवन और जलकर
2022-23 13.7 करोड़
2023-24 18.0 करोड़
2024-25 45.0 करोड़
वर्जन
वर्तमान वित्तीय वर्ष में अब तक 28.5 करोड़ रुपये से अधिक का टैक्स जमा हो चुका है। हमारा प्रयास है कि मार्च 2026 तक 56 करोड़ के निर्धारित लक्ष्य को हर हाल में प्राप्त किया जाए। इसके लिए टीमों को सक्रिय कर दिया गया है। जनता से अपील है कि शहर के विकास में सहयोग के लिए अपना कर समय पर जमा करें। - नीरज कुमार पटेल, कर निर्धारण अधिकारी