फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The Municipal Corporation has made poor progress in conducting the examination on the Karmayogi portal.

Firozabad News: कर्मयोगी पोर्टल पर परीक्षा कराने में नगर निगम की प्रगति खराब

Sat, 06 Dec 2025 12:34 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 06 Dec 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
The Municipal Corporation has made poor progress in conducting the examination on the Karmayogi portal.
नगर निगम  - फोटो : नगर निगम
फिरोजाबाद। कर्मयोगी पोर्टल पर ऑनलाइन दक्षता परीक्षा कराने में नगर निगम की प्रगति काफी खराब है। इस पर शासन द्वारा कड़ी नाराजगी व्यक्त की गई है।
विज्ञापन


सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और आमजन से जुड़े कार्यों को निपटाने के लिए शासन द्वारा नगर निगम कर्मियों की कार्य दक्षता और क्षमता का आकलन करने के लिए कर्मयोगी पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन परीक्षा कराने का फैसला लिया था। शुक्रवार को हुई एक समीक्षा बैठक में यह बात सामने आई कि नगर निगम ने परीक्षा कराने में लापरवाही बरती है। शासन की नाराजगी के बाद नगर निगम प्रशासन अब हरकत में आया है और उसने सभी स्थाई कर्मचारियों और संविदा कर्मियों की ऑनलाइन दक्षता परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी है। ऑनलाइन परीक्षा के संबंध में प्रशिक्षण कार्यक्रम शेड्यूल जारी किया गया है।

सहायक नगर आयुक्त निहाल चंद के मुताबिक, 12 दिसंबर को जीवाराम हॉल में ऑनलाइन दक्षता परीक्षा के संबंध में प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की जाएगी। इस पहल से निगम कर्मियों की कार्य क्षमता को परखा जाएगा और सरकारी कामकाज में सुधार लाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed