फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The MP raised several issues related to Tundla station in the Rajya Sabha

Firozabad News: सांसद ने राज्यसभा में टूंडला स्टेशन से जुड़े कई मुद्दे उठाए

Sat, 22 Mar 2025 11:47 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 22 Mar 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
The MP raised several issues related to Tundla station in the Rajya Sabha
राज्यसभा में बोलते सांसद रामजी लाल सुमनस्वयं
टूंडला। सपा के सांसद रामजीलाल सुमन ने राज्यसभा में टूंडला रेलवे से जुड़े अहम मुद्दों को उठाया। साथ ही कोरोना काल में बंद की गईं गाड़ियों को चलाए जाने की मांग की।
विज्ञापन

राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन ने राज्यसभा में कहा कि टूंडला रेलवे स्टेशन एनसीआर जोन का सबसे महत्वपूर्ण स्टेशन है। उन्होंने कहा कि टूंडला पर स्टेशन की महत्ता के अनुरूप गाड़ियों की व्यवस्था उचित की जाए। टूंडला से एटा व कासगंज जाने वाले रेलमार्ग के बीच 18 किलोमीटर के फासले को जोड़ा जाए। टूंडला में कानपुर-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस के ठहराव दिया जाए। बांदीकुई से अलीगढ़ के बीच चलने वाली पैसेंजर गाड़ियों को टूंडला से चलाया जाए। कोरोना काल में बंद की ट्रेनों को दोबारा चलाया जाने के लिए रेलमंत्री से आग्रह किया।
विज्ञापन

उन्होंने रेलवे की खाली जमीन पर रेलवे कर्मचारियों के आवास बनाए जाने की मांग की। रेलवे कर्मचारियों के बच्चों के लिए शिक्षा खेलकूद के स्तर को बढ़ाया जाए। रेलवे खिलाड़ियों को मिलने वाले पांच प्रतिशत कोटे को बढ़ाकर 10 प्रतिशत किया जाए। रेलवे हॉस्पिटल की व्यवस्थाएं बेहतर की जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed