फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The monkey-catching drive came to a halt just a day after the innocent child's death.

Firozabad News: मासूम की मौत के बाद एक दिन ही चलकर थमा बंदरों को पकड़ने का अभियान

Fri, 03 Jul 2026 11:11 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 03 Jul 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
The monkey-catching drive came to a halt just a day after the innocent child's death.
फिरोजाबाद। थाना दक्षिण क्षेत्र के गांव बासठ में बंदरों के कारण मासूम काव्या की मौत से उपजे आक्रोश के बाद बृहस्पतिवार को ग्रामीणों ने फतेहाबाद रोड पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया था। इसके बाद हरकत में आए नगर निगम ने बंदरों को पकड़ने के लिए अभियान तो शुरू किया, लेकिन यह महज एक दिन तक ही सीमित रहा। शुक्रवार को निगम की टीम गांव नहीं पहुंची, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ गई।
विज्ञापन

गांव बासठ में बुधवार देररात बंदरों के कारण मासूम काव्या की मौत के बाद पूरे गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है। घटना के विरोध में बृहस्पतिवार को ग्रामीणों ने फतेहाबाद रोड पर जाम लगाकर नगर निगम और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की थी। प्रदर्शन के बाद नगर निगम की टीम गांव पहुंची और बंदरों को पकड़ने का अभियान शुरू किया। हालांकि यह अभियान केवल एक दिन तक ही चल सका। शुक्रवार को नगर निगम की टीम गांव बासठ नहीं पहुंची। टीम के नहीं आने से ग्रामीणों में नाराजगी देखने को मिली। लोगों का कहना है कि जब तक गांव से बंदरों का आतंक पूरी तरह खत्म नहीं होता, तब तक अभियान लगातार चलाया जाना चाहिए। ग्रामीणों का आरोप है कि एक दिन की कार्रवाई से समस्या का समाधान नहीं होने वाला। गांव में अब भी बंदरों का झुंड खुलेआम घूम रहा है, जिससे बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों में डर बना हुआ है। टीम के दूसरे दिन नहीं पहुंचने पर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। लोगों ने नगर निगम की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए अभियान को नियमित रूप से चलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed